एक्सप्लोरर

IND vs AUS: डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने को तैयार हैं मार्नस लाबुशेन

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले मार्नस लाबुशेन ने कहा कि अगर मुझसे सलामी बल्लेबाजी करने के लिए पूछा जाता है तो मैं यह करना पसंद करूंगा.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच बुधवार 02 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा. दूसरे वनडे में चोटिल होने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह कप्तान आरोन फिंच के साथ कौन पारी की शुरुआत करेगा, यह एक बड़ा सवाल है. हालांकि, इस बीच मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा है कि वह वॉर्नर की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने को तैयार हैं.

लाबुशेन ने कहा, "निश्चित तौर पर, अगर मुझसे सलामी बल्लेबाजी करने के लिए पूछा जाता है तो मैं यह करना पसंद करूंगा. हम देखेंगे कि हमारी टीम अगले कुछ मैचों में किस तरह से खेलती है. लेकिन हां मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा."

दूसरे वनडे में लाबुशेन ने खेली थी शानदार पारी

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में मार्नस लाबुशेन का भी योगदान रहा था. इस मैच में उन्होंने 61 गेंदो में 70 रनों की पारी खेली थी. इस मैच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि नंबर-4 पर मेरा काम स्थिति को पढ़ना और उसके हिसाब से अपना खेल खेलना है.

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने आया था, तब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय साझेदारी बनाने और उनके साथ खड़े रहने की बात थी. जब वह आउट हो गए तो मैंने और मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए. पारी के आखिरी में अपना काम करना अच्छा रहा. ऐसा करने का मुझे मौका नहीं मिलता है. मुझे लगता है कि यह काफी अहम है.

टी20 सीरीज से बाहर हुए वॉर्नर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे वनडे में चोटिल होने वाले डेविड वॉर्नर तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. इसके अलावा टी20 सीरीज से भी वह बाहर हो गए हैं. उनकी जगह लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, दूसरे वनडे में वॉर्नर की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इसके अलावा टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलेक्स कैरी भी तीसरे वनडे में ओपनर की भूमिका अदा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

World Test Championship पर ICC चेयरमैन का बड़ा बयान, शुरुआती सीजन हो सकता है आखिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
'गौतम गंभीर अकेले कसूरवार नहीं...', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार पर दिया चौंकाने वाला बयान
'गौतम गंभीर अकेले कसूरवार नहीं', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार पर दिया चौंकाने वाला बयान
IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे?
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget