एक्सप्लोरर

IND vs AUS T20I Series: खूब चल रहा है गायकवाड़ का बल्ला, गेंदबाजी में बेहरनडॉर्फ असरदार; चौथे मुकाबले से पहले 7 खास बातें

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक हुए मुकाबलों में बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़ और गेंदबाजी में जेसन बेहरनडॉर्फ बेहद असरदार साबित हुए हैं.

IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (1 दिसंबर) पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. रायपुर में शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया 2-1 की बढ़त के साथ मैदान में उतरेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ पर खास नजर होंगी. दरअसल, गायकवाड़ इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं बेहरनडॉर्फ ने इस सीरीज में सबसे असरदार गेंदबाजी की है. कुछ और भी खिलाड़ी हैं, जो आज के मुकाबले में रंग जमा सकते हैं. जानें इस मुकाबले से पहले 7 खास बातें...

1. ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज में 181 रन जड़कर टॉप रन स्कोरर हैं. खास बात यह है कि सीरीज के पहले मुकाबले में डायमंड डंक यानी बिना गेंद खेले आउट होने के बावजूद गायकवाड़ ने इतने रन बना डाले हैं.
2. इस सीरीज में रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं.
3. बैटिंग स्ट्राइक रेट में रिंकू सिंह टॉप पर हैं. इस धाकड़ बल्लेबाज ने इस सीरीज में अब तक 230 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े हैं.
4. ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरनडॉर्फ कसी हुई गेंदबाजी करने में टॉप पर हैं. जहां एक ओर हर गेंदबाज की पिटाई हो रही है, वहां उन्होंने प्रति ओवर महज 4.63 रन खर्च किए हैं.
5. टीम इंडिया ने इस सीरीज में लगातार तीन बार 200+ का स्कोर बनाया है. यह टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा 200+ का रिकॉर्ड है. भारत के अलावा महज नेपाल ही टी20 क्रिकेट में लगातार तीन बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर करने में कामयाब रहा है.
6. टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तीन सबसे तेज शतक में से दो शतक इसी टी20 सीरीज में आई हैं. जोश इंगलिस और मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में टी20 शतक जड़े थे.
7. अगर भारतीय टीम आज का मुकाबला जीत लेती है तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम बन जाएगी. अभी वह पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर है. दोनों टीमें 135-135 मैच जीती हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 4th T20: आज ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो इस मामले में नंबर-1 होगी टीम इंडिया, पाकिस्तान टीम छूट जाएगी पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget