एक्सप्लोरर

IND vs AUS 5th T20I: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला, यहां पहले भी टकरा चुके हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया; ऐसी थी मैच की कहानी

M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में साढ़े चार साल पहले भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबला खेला गया था.

IND vs AUS T20 In Bengaluru: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आज (3 दिसंबर) शाम 7 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होगी. इससे पहले भी इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जा चुका है. तब ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल के शतक की बदौलत भारत को शिकस्त दी थी. ऑस्ट्रलिया ने यह मैच 7 विकेट से जीता था.

27 फरवरी 2019 को हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. यहां केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 26 गेंद पर 47 रन बनाकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी. बाद में विराट कोहली के 38 गेंद पर 72 रन और एमएस धोनी के 23 गेंद पर 40 रन की पारियों ने टीम इंडिया को निर्धारित 20 ओवर में 190/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया. बेंगलुरु की पिच को देखते हुए यह स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि इस पिच पर चेज़ आसान था.

मैक्सवेल की तूफानी पारी
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत यहां खराब रही. 22 रन तक आते-आते कंगारू टीम ने दो विकेट गंवा दिए. यहां से डी'आर्ची शॉर्ट और ग्लेन मैक्सवेल ने 73 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. शॉर्ट 28 गेंद पर 40 रन बनाकर विजय शंकर का शिकार बने. यहां से ग्लेन मैक्सवेल शुरू हुए. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के बरसाए. नतीजा यह हुआ कि पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ उन्होंने 51 गेंद पर 99 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.

इस साझेदारी में हैंड्सकॉम्ब ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए. बाकी रन मैक्सवेल के बल्ले से निकले. ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को दो गेंद और सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. मैक्सवेल 55 गेंद पर 113 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ दी मैच' का अवॉर्ड ले गए.

ऑस्ट्रेलिया ने यहां दोनों मुकाबले जीते
ऑस्ट्रेलिया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो टी20 मुकाबले खेले और दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं, भारतीय टीम ने इस मैदान पर 6 में से 3 मुकाबले गंवाए और 2 मुकाबलों में जीत हासिल की. टीम इंडिया का एक मैच यहां बेनतीजा रहा. यानी इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड टीम इंडिया के मुकाबले बहुत अच्छा रहा है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 5th T20I: बेंगलुरु में भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, यहां खूब बरसते हैं रन; जानें पिच का मिजाज और मैदान के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget