एक्सप्लोरर

IND vs AUS 5th T20I: बेंगलुरु में भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, यहां खूब बरसते हैं रन; जानें पिच का मिजाज और मैदान के आंकड़े

IND vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (3 दिसंबर) बेंगलुरु में टी20 मुकाबला खेला जाएगा. पिछले कुछ सालों में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार रही है.

Bengaluru Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है. यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज (3 दिसंबर) शाम 7 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होगी. इस सीरीज के पिछले चारों मैचों में जिस तरह से रनों की बारिश हुई है, उससे कहीं ज्यादा रन आज के मुकाबले में बरस सकते हैं.

दरअसल, पिछले कुछ सालों से यह मैदान बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार रहा है. यहां की पिच सपाट है, जिस पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. बाउंड्रीज भी छोटी हैं, जिसके कारण बल्लेबाजों को छक्के जड़ने में कोई डर नहीं लगता. यहां टी20 में दो सौ का स्कोर बनना आम बात है. इस पिच पर दो सौ का स्कोर चेज़ करना भी ज्यादा मुश्किल साबित नहीं हुआ है.

कैसा रहेगा आज पिच का मिजाज?
आज के मैच में भी पिच का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा. मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और मौसम में नमी भी रहेगी, इससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने के आसार जरूर है लेकिन ओस के कारण यह मदद बेकार हो जाएगी. यानी मुकाबले में जमकर रनों की बरसात होना तय है. इस मैदान पर पिछले आईपीएल के 14 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 बार 180 का स्कोर पार किया है. वर्ल्ड कप 2023 में भी यहां चौके-छक्के पड़े हैं. आज के मैच में भी ऐसा ही नजारा दिखने वाला है.

यहां चेज़ करना होगा आसान
इस मैदान पर अब तक आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. इनमें एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. सात मुकाबले जो यहां संपन्न हुए हैं, उनमें चेज़ करने वाली टीम ज्यादा सफल रही है. पांच मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है. जिन दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है, उसमें भी एक जीत महज एक रन से मिल सकी है. कुल मिलाकर इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करना जीत की गारंटी कहा जा सकता है.

3-1 से अजेय बढ़त लिए हुए है टीम इंडिया
भारतीय टीम पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त लिए हुए है. यानी इस सीरीज को वह पहले ही अपने नाम कर चुकी है. आज के मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा ही भारी रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 5th T20I: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मुकाबले में बारिश के कितने आसार? जानें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget