एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: 42 साल बाद टीम इंडिया के पास है सिडनी में इतिहास रचने का मौका

IND Vs AUS 3rd Test Preview: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंद है. टीम इंडिया के पास सिडनी टेस्ट नाम कर ना सिर्फ बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने का मौका है बल्कि वह एक नया इतिहास भी लिख सकती है.

IND Vs AUS 3rd Test Preview: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न टेस्ट की जीत के साथ टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक-एक से बराबरी करने में कामयाब रही है. स्पिनर के लिए मददगार रहने वाली सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर टीम इंडिया तीसरे टेस्ट को अपने नाम कर सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश मेलबर्न की हार का बदला लेने की होगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी डेविड वार्नर की वापसी से बड़ी राहत मिली है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ यादगार पारियां खेली हैं लेकिन यह टीम के लिये भाग्यशाली मैदान नहीं रहा है. भारत को यहां छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उसने एससीजी पर एकमात्र जीत 42 साल पहले हासिल की थी. अगर अजिंक्य रहाणे की टीम सिडनी में इतिहास रचकर 2-1 से बढ़त हासिल कर लेती है तो फिर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी उसके पास ही बनी रहेगी.

बुमराह की अगुवाई में चमक रहे हैं भारतीय गेंदबाज

मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव के बाहर होने के बावजूद बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने अब तक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया को नवदीप सैनी से भी मोहम्मद सिराज की तरह ही यादगार डेब्यू की उम्मीद होगी.

आर अश्विन ने इस सीरीज में दो बार स्मिथ को आउट करने के अलावा 10 विकेट हासिल किए हैं और उनकी गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज बेहद परेशान नज़र आए हैं. लेकिन डेविड वार्नर ने अपने इरादे साफ करते हुए चेतावनी दी है कि वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक रवैया ही अपनाने वाले हैं.

तमाम विवादों के बाद रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी बेहद सुखद खबर है. रोहित शर्मा को हालांकि मयंक अग्रवाल के स्थान पर टीम में चुना गया जो कि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए सबसे कामयाब ओपनर साबित हुए हैं. रोहित शर्मा ने नेट पर जमकर प्रैक्टिस की है और दावा किया जा रहा है कि वह काफी अच्छे टच में हैं.

लिएन के पास है इतिहास रचने का मौका

अगर रोहित और शुभमन गिल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो इससे पुजारा को राहत मिलेगी जो पहले दो टेस्ट मैचों में लचर प्रदर्शन करने के कारण दबाव में हैं. रहाणे पिछले मैच में शतक और जीत के बाद मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिन्स और नाथन लियोन का सामना करने के लिये आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर उतरेंगे.

आस्ट्रेलिया स्मिथ के फार्म में लौटने को लेकर बेताब है और इसके साथ ही वह ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम में विल पुकोवस्की का डेब्यू भी तय माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया को लिएन से भी इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. लिएन ने एससीजी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए थे. लिएन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल करने से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं, लिहाजा उनके पास सिडनी टेस्ट को बेहद ही खास बनाने का अहम मौका है.

टीमें इस प्रकार हैं.

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, नवदीप ठाकुर.

आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, विल पुकोवस्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन लिएन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड.

IND Vs AUS: मेलबर्न टेस्ट देखने पहुंचे एक दर्शक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, सिडनी टेस्ट को लेकर हुआ यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget