एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: स्टीव स्मिथ के फिटनेस अपडेट से ऑस्ट्रेलिया को राहत, एक खिलाड़ी का डेब्यू कंफर्म

IND Vs AUS: स्टीव स्मिथ मंगलवार को 10 मिनट प्रैक्टिस करने के बाद ही मैदान से लौट गए थे. स्मिथ की फिटनेस पर जो अपडेट आया है उससे जाहिर तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी राहत मिली है.

इंडिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे डे नाइट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी राहत मिली है. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पूरी तरह से फिट हैं और पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी फिट घोषित किया गया है और वह एडिलेड ओवल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे.

मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम उस वक्त चिंता में आ गई थी जब स्मिथ सिर्फ 10 मिनट की प्रैक्टिस के बाद ही फीजियो के साथ मैदान से बाहर लौट गए थे. कप्तान पेन का कहना है कि स्मिथ पूरी तरह से फिट हैं और वह पहला टेस्ट खेलेंगे.

ग्रीन की बात करें तो उन्हें इंडिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कनकशन का शिकार होना पड़ा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कहा कि सिर्फ डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की ही पहला मैच खेलने के लिए फिट नहीं है, जबकि ग्रीन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

ग्रीन का डेब्यू तय

कोच जस्टिन लैंगर ने ग्रीन के डेब्यू की जानकारी दी है. लैंगर ने कहा, ''ग्रीन कनकशन से उबर चुके हैं और वह अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.''

कप्तान टिम पेन ने भी ग्रीन के डेब्यू के बारे में बात की है. कप्तान ने कहा, ''ग्रीन पूरी तरह से फिट हैं. वह पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं. सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन ग्रीन ने अच्छी प्रैक्टिस की है. ग्रीन को डेब्यू का मौका मिलेगा.''

पेन ने स्मिथ के बारे में कहा, ''हमें स्मिथ के खेलने की पूरी उम्मीद है. बुधवार को स्मिथ प्रैक्टिस करेंगे. स्मिथ हमेशा रन बनाते हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट होकर पहले मैच में हमारे लिए कमाल का प्रदर्शन करेंगे.''

श्रीसंत 8 साल बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार, इस टीम में हुआ है चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget