एक्सप्लोरर

श्रीसंत 8 साल बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार, इस टीम में हुआ है चयन

2013 में श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे. श्रीसंत का बैन हाल ही में खत्म हुआ है और वह क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. श्रीसंत के अलावा रैना भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे.

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत 7 साल का बैन खत्म होने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए केरल की सम्भावित टीम में चुना गया है. श्रीसंत को श्रीसंत पर अगस्त 2013 में आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी का आरोप साबित होने के बाद बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए इन आरोपों से मुक्त कर दिया. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उत्तर प्रदेश की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे.

अब 37 साल के श्रीसंत को मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की 26 सदस्यीय सम्भावित टीम में चुना गया है. इस तरह श्रीसंत सात साल का प्रतिबंध झेलने के बाद पहली बार किसी टीम में आधिकारिक तौर पर चुने गए हैं. अब देखने वाली बात यह है कि श्रीसंत को 15 सदस्यीय अंतिम टीम में चुना जाता है या नहीं.

श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं. वह 2008 में टी20 विश्व कप और 2011 में आईसीसी 50 ओवर विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं.

लंबे समय बाद मैदान पर दिखाई देंगे रैना

रैना ने अगस्त में कहा था कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह अपने अपने प्रदेश के लिए खेलना जारी रखेंगे. साथ ही रैना ने कहा था कि वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे. पारिवारिक कारणों से हालांकि रैना इस साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे.

रैना ने ट्विटर के जरिए उप्र का प्रतिनिधित्व करने की जानकारी दी. रैना ने ट्विटर पर एक फोटो भी पोस्ट किया, जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं.

बीसीसीआई ने कोरोना के कारण मुश्ताक अली ट्रॉफी को 2021 तक के लिए टाल दिया है. अब इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 31 जनवरी के बीच छह शहरों में होना है.

IND Vs AUS: कप्तानी को लेकर रहाणे को नहीं है चिंता, पिंक बॉल की असल समस्या को किया बयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget