एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने इंदौर टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर 13 साल में यह करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान

India vs Australia: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. इस दौरान मैच में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने भारतीय सरजमीं पर खास उपलब्धि हासिल की.

Steve Smith Test Captaincy Record: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद कंगारू टीम टेस्ट सीरीज में वापसी करने में सफल रही. मेहमान टीम को तीसरा टेस्ट जिताने में स्मिथ की शानदार कप्तानी जिम्मेदार रही. इस मुकाबले को जीतने के बाद वह भारतीय सरजमीं पर व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की. साल 2010 के बाद से अगर देखा जाए तो वह दुनिया के सिर्फ दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने भारत में 2 टेस्ट मैच जीते हैं. इस मामले में स्मिथ ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक की बराबरी कर ली. 

कुक ने 2012 में जीते 2 टेस्ट

पिछले 13 में अगर देखा जाए तो भारतीय सरजमीं पर दुनिया के सिर्फ दो कप्तान 2 टेस्ट मैच जीतने में सफल रहे. साल 2012 में एलेस्टेयर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट खेलने भारत दौरे पर आई. उस सीरीज में इंग्लिश टीम ने भारत को मुंबई और कोलकाता टेस्ट में हराया था. उसके बाद साल 2017 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पुणे टेस्ट में भारत को 333 रन से शिकस्त दी. वहीं उनकी कप्तानी में इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया. इस तरह करीब 11 साल बाद स्मिथ भारतीय सरजमीं पर एलेस्टेयर कुक का रिकॉर्ड बराबर करने में सफल रहे. 

भारत 2-1 से आगे

दोनों देशों के बीच खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. नागपुर में खेले गए पहले पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हराया था. वहीं दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से पटखनी दी. श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद कंगारू टीम दबाव में थी. ऐसे में पैट कमिंस की गैरहाजिरी में स्टीव स्मिथ की कप्तानी रंग लाई. उन्होंने इंदौर टेस्ट में टीम का बेहतरीन नेतृत्व करते हुए शानदार जीत दर्ज की. 

स्मिथ 2018 के बाद पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे थे. करीब पांच साल पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गया था. जिसके बाद स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया. वह ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तान हैं. उन्होंने अब तक 37 टेस्ट मैचों में कंगारू टीम की कप्तानी की है जिनमें 21 टेस्ट जीते और 10 मुकाबले हारे हैं. इस दौरान 6 टेस्ट ड्रॉ रहे.  

यह भी पढ़ें:

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानें पॉइंट्स टेबल में अब किस नंबर पर है टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget