एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तूफानी पारी के बाद आउट हुए कप्तान रोहित शर्मा, पढ़ें कैसे मैक्सवेल की गेंद पर गंवाया विकेट

Rohit Sharma Rajkot: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में शानदार पारी के बाद आउट हुए. उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Rohit Sharma India vs Australia: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद विकेट गंवा बैठे. रोहित को ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे में बुधवार को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दी.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसल किया. टीम ने इस दौरान 352 रन बनाए. कंगारू टीम के दिए लक्ष्य के जवाब में भारत के लिए रोहित और वाशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. सिक्सर किंग रोहित ने 81 रनों की पारी में 6 छक्के जड़े और 5 चौके भी लगाए. उन्होंने कुल 57 गेंदों का सामना किया. लेकिन इसके बाद मैक्सवेल के ओवर में मैक्सवेल को ही कैच थमा बैठे. राजकोट के स्टेडियम में बैठे फैंस ने रोहित की पारी का खूब लुत्फ उठाया. रोहित ने कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई.

टीम इंडिया का पहला विकेट सुंदर के रूप में गिरा था. उन्हें कप्तान रोहित ने ओपनिंग का मौका दिया. लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं सके. सुंदर 30 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर 18 रन बनाए. वे इसके बाद मैक्सवेल के ही ओवर में लाबुशेन को कैच थमा बैठे. विराट कोहली भी अच्छी पारी के बाद आउट हुए. उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए. कोहली ने 5 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली का विकेट भी मैक्सवेल ने लिया. कोहली कैच आउट हुए. उनका कैच स्मिथ ने लिया.

गौरतलब है कि कोहली ने इस मुकाबले के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने 113 बार यह कमाल किया है. सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं. तेंदुलकर ने 145 बार यह कमाल किया है.

यह भी पढ़ें : Watch: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के सामने डांस करते दिखे कोहली, वीडियो में देखें कैसे की मस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget