एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मैदान पर उतरने से पहले ही रोहित के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, धोनी-द्रविड़ की लिस्ट में बनाई जगह

Rohit Sharma World Cup 2023: रोहित शर्मा के नाम विश्व कप से जुड़ा एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वे विश्व कप में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

Rohit Sharma IND vs AUS World Cup 2023: भारत का विश्व कप 2023 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरने से पहले ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित भारत के लिए विश्व कप में कप्तानी करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है.

रोहित की उम्र 36 साल के पार पहुंच गई है. पहले भारत के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा उम्र के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे. अजहर विश्व कप 1999 में 36 साल और 124 दिन की उम्र के थे. रोहित 36 साल और 161 दिन की उम्र के हैं. इस मामले में राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर हैं. द्रविड़ 2007 में 34 साल और 71 दिन की उम्र के थे. महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर हैं. धोनी 2015 विश्व कप में 33 साल और 262 दिन की उम्र के थे.

रोहित का अब तक का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 251 वनडे मैचों में खबर लिखने तक 10112 रन बनाए हैं. रोहित का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 264 रन रहा है. वे 30 शतक और 52 अर्धशतक लगा चुके हैं. रोहित ने वनडे की 38 पारियों में गेंदबाजी भी की है. उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं. रोहित टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट और 148 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं.

बता दें कि विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. इसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. इसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत लिया था. वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. पाक ने इस मैच को 81 रनों से जीता था. भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है.

विश्व कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान -

  • 36 वर्ष 161 दिन - रोहित शर्मा (2023)*
  • 36 वर्ष 124 दिन - एम अज़हरुद्दीन (1999)
  • 34 वर्ष 71 दिन - राहुल द्रविड़ (2007)
  • 34 वर्ष 56 दिन - एस वेंकटराघवन (1979)
  • 33 वर्ष 262 दिन - एमएस धोनी (2015)

यह भी पढ़ें : Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए राशिद खान का बड़ा फैसला, दान करेंगे वर्ल्ड कप की पूरी मैच फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget