एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, रोहित-ईशांत पहले दो टेस्ट से बाहर हुए

IND Vs AUS: रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. कोच रवि शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के कयास लगाए थे.

17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. चोट से जूझ रहे ओपनर रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा बाकी दो बचे हुए मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इस पर भी स्थिति साफ नहीं है.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के पहले दो टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की. इससे पहले ही रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे क्योंकि दोनों खिलाड़ी फिलहाल इंडिया में ही हैं.

रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा आईपीएल के 13वें सीजन में लगी चोट से जूझ रहे हैं. फिलहाल रोहित और ईशांत राहुल द्रविड़ की निगरानी में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं.

रविवार को टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि अगर अगले चार या पांच दिन में रोहित और ईशांत ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचते हैं तो उनका टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम हैं और वहां पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा.

क्वारंटीन नियम हैं मुश्किल

क्वारंटीन के नियमों के वजह से दोनों खिलाड़ी 11 दिसंबर को खेले जाने वाले प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेने से चूक जाते. शास्त्री का मानना है कि बिना मैच प्रैक्टिस के इतने लंबे समय बाद किसी भी खिलाड़ी को सीधे टेस्ट मैच में उतरना सही नहीं है.

बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम इंडिया की परेशानी इसलिए भी बढ़ सकती है क्योंकि विराट कोहली पहला टेस्ट खेलने के बाद इंडिया वापस आ जाएंगे. बीसीसीआई ने अब तक इनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन और कुलदीप यादव हो सकते हैं अहम, लेकिन सामने है यह चुनौती

IND Vs AUS: टीम इंडिया बड़ी मुसीबत में फंसी, रोहित-ईशांत ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget