एक्सप्लोरर

IND vs AUS: Rohit Sharma ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट 17000 रन बनाने वाले छठे भारतीय

Rohit Sharma Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम अहमदाबाद टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने 17000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं.

Rohit Sharma India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान के साथ 289 रन बनाए. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में 17000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए.

भारतीय कप्तान रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए. तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. रोहित इस पारी में 58 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया.

रोहित अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं.

रोहित ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था. तब से उन्होंने 48 टेस्ट (अभी वह अहमदाबाद टेस्ट खेल रहे हैं), 241 वनडे और 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 3348, 9782 और 3853 रन बनाये हैं. रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 480 रन बनाए. इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 180 रन बनाए. इसके जवाब में भारत में पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान के साथ 289 रन बना लिए हैं. भारत के लिए शुभमन गिल ने शतक जड़ा. उन्होंने 235 गेंदों में 128 रन बनाए. गिल ने इस दौरान 12 चौके और एक छक्का लगाया. विराट कोहली 59 रन बनाकर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें : Virat Kohli Record: घरेलू सरज़मीं पर खेलते हुए कोहली ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget