एक्सप्लोरर

Ravichandran Ashwin Record: अश्विन ने दिल्ली टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

India vs Australia: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली टेस्ट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं.

India vs Australia Delhi Ravichandran Ashwin Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान टीम ने 168 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए. स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की. उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं.

अश्विन ने दिल्ली टेस्ट में खबर लिखने तक 21 ओवरों में 57 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 4 मेडन ओवर भी निकाले. अश्विन ने इन तीन विकेटों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने अब तक खेले 20 मुकाबलों में यह उपलब्धि हासिल की. अश्विन टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. अनिल कुंबले सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 विकेट लिए हैं. विश्व के गेंदबाजों की लिस्ट में बॉथम टॉप पर हैं. 

टीम इंडिया के बॉलिंग ऑलराउंडर अश्विन का अब तक का करियर शानदार रहा है. उन्होंने 89 टेस्ट मैचों में 457 विकेट झटके हैं. वे इस फॉर्मेट में 3066 रन बना चुके हैं. अश्विन ने 113 वनडे मैचों में 151 विकेट लिए हैं. उन्होंने वनडे में 707 रन बनाए हैं. अश्विन 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 72 विकेट ले चुके हैं. वे टेस्ट में 5 शतक और 13 अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वनडे में एक अर्धशतक लगाया है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में टेस्ट में खबर लिखने तक 6 विकेट के नुकसान के साथ 200 रन बना लिए हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: मैदान में घुसे फैन की गार्ड ने की पिटाई, मोहम्मद शमी ने देखें कैसे जीत लिया दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget