एक्सप्लोरर

IND vs AUS: धीमी बल्लेबाज़ी पर पुजारा ने दी सफाई, कहा- उससे बेहतर नहीं कर सकता था

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार गेंदबाजी के कारण उन्हें अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक बनाने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने 176 गेंद में 50 रन बनाये और उनकी धीमी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिली.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे भारत के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सफाई देते हुए कहा कि मैं जो कर रहा था उससे बेहतर नहीं कर सकता था.

पुजारा ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार गेंदबाजी के कारण उन्हें अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक बनाने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने 176 गेंद में 50 रन बनाये और उनकी धीमी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिली.

पुजारा ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और एक बेहतर गेंद पर आउट हुआ. मुझे बस इस बात को स्वीकार करना है. मैं जो कर रहा था, उससे बेहतर कुछ नहीं कर सकता था. मुझे लगता है कि मुझे सिर्फ बल्लेबाजी करनी है, मुझे पता है.’’

पुजारा के मुताबिक पैट कमिंस की जिस गेंद पर वह आउट हुए, वो इस सीरीज की सर्वश्रेष्ठ गेंद थी. उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसी गेंद फेंकते हैं, जिसका सामना करना मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि वह सीरीज की सर्वश्रेष्ठ गेंद थी. मुझे नहीं लगता कि मैं उस गेंद पर कुछ कर सकता था. अतिरिक्त उछाल के कारण मुझे उस गेंद को खेलना पड़ा. जब आपका दिन अच्छा नहीं होता है तो गलती पर बचने की गुंजाइश काफी कम होती है.’’

पुजारा ने कहा कि इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों का अंतर गेंदबाजों का अनुभव है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे तेज गेंदबाजों को देखेंगे, वे अनुभवी नहीं है लेकिन वे सुधार कर रहे हैं, वे बेहतर होंगे. उनके लिये यह सीखने का अच्छा मौका है.’’

पुजारा ने माना कि टीम को दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी की कमी खल रही है. उन्होंने कहा, ‘‘इमानदारी से कहूं तो इसका असर पड़ा है. हमारे पास सिर्फ चार गेंदबाज हैं. इससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. किसी गेंदबाज के कम होने से चीजे आसान नहीं होंगी, खासकर तब वह गेंदबाज रविन्द्र जडेजा के जैसा हो, जिन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिये और एक छोर से दबाव बनाये रखा.’’

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हुए रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत दूसरी पारी में करेंगे बल्लेबाजी

IND vs AUS: पैट कमिंस ने किया खुलासा- चेतेश्वर पुजारा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले से ही बनाई थी ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget