एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 443 रनों के स्कोर पर पुजारा ने किया तीसरे टेस्ट मैच को जीतने का दावा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 443 रनों पर पारी घोषित कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को जिताने के लिए पहली पारी में बनाया गया स्कोर पर्याप्त है. भारत ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को सात विकेट पर 443 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है.

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए हैं.

पुजारा ने मैच के बाद कहा, "इस पिच पर रन बनाना मुश्किल है. यदि हम पहले दो दिनों को देखें तो स्कोर कम हैं. इस लिहाज से मैं यह कह सकता हूं कि एक दिन में 200 रन बनाना मुश्किल काम है. इसलिए मेरा मानना है कि हमारे पास पर्याप्त रन हैं."

पुजारा ने 319 गेंदों का सामना किया और 106 रन की शतकीय पारी खेली. उन्होंने विकेट पर 116.5 ओवर बिताए. उन्होंने कहा कि पिच अब बदल रही है इसलिए अब बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होगा.

पुजारा ने कहा, "जैसा कि आज (दूसरे दिन) हमने देखा पिच ने कांटा बदलना शुरू कर दिया है और इसमें इसमें असमान उछाल भी है. आज और कल (पहले दिन) की बल्लेबाजी में मुझे काफी असमानता महसूस हुई है और मुझे नहीं लगता है कि अब इस पर बल्लेबाजी करना आसान होगा. मुझे लगता है कि अब कल (तीसरे दिन) इस पर बल्लेबाजी मुश्किल होगी. अगर हमारे गेंदबाज अनुशासित गेंदबाजी करते हैं तो ये स्कोर जीत के लिए पर्याप्त होगा."

भारत को इस विशाल स्कोर तक ले जाने में पुजारा के अलावा कप्तान विराट कोहली (82), मयंक अग्रवाल (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों का अहम योगदान रहा.

पुजारा ने कहा, "अपने शतक तक पहुंचने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करना पड़ा है. इसके लिए मैंने करीब चार से अधिक सेशन विकेट पर बिताए हैं. जब भी मैंने शतक पूरा किया है तो वह तीन से चार सेशन में पूरा किया है. लेकिन इस मैच में मुझे लगता है कि अपने शतक तक पहुंचने के लिए मुझे चार से अधिक सेशन लगे हैं."

उन्होंने कहा, " यह एक चुनौतीपूर्ण पिच है. एक बल्लेबाज के रूप में इस पिच पर रन बनाने के लिए मुझे काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा है. इसके अलावा असमान उछाल का भी सामना करना पड़ा है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget