एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'अगले शमी बन सकते हैं मुकेश कुमार', रविचंद्रन अश्विन ने तारीफ करते हुए बताया कारण

India vs Australia: रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की तारीफ की है. मुकेश को भारत की टीम में शामिल किया गया है.

India vs Australia Mukesh Kumar: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज की थी. भारत ने इस सीरीज के लिए मुकेश कुमार को भी टीम में शामिल किया है. मुकेश का घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. मुकेश भारत के लिए 3 वनडे और एक टेस्ट भी खेल चुके हैं. स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मुकेश की तारीफ की है. उनका मानना है कि मुकेश अगले मोहम्मद शमी बन सकते हैं.

अश्विन ने मुकेश की जमकर तारीफ की है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक अश्विन ने कहा, ''पहले मुझे लगता था कि मोहम्मद सिराज जूनियर शमी बनेंगे. लेकिन अब लगता है कि मुकेश कुमार बन सकते हैं. मुकेश की हाइट और बनावट उन्हीं की तरह है. इसके साथ-साथ शानदार कलाई की पोजीशन रहती है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा परफॉर्म किया था.''

मुकेश टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे. वे 3 वनडे मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं. वहीं भारत के लिए खेले 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 4 ओवरों में 29 रन दिए थे. हालांकि वे विकेट नहीं ले पाए थे.

अगर मुकेश के घरेलू मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो वह काफी अच्छा रहा है. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 72 पारियों में 151 रन बनाए हैं. इस दौरान 6 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं. वे लिस्ट ए के 27 मैचों में 30 विकेट ले चुके हैं. मुकेश ने घरेलू टी20 मैचों में 37 विकेट झटके हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक ज्यादा मौका नहीं मिला है. लेकिन आने वाले वक्त में कमाल दिखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Best Bowling Figure: 9 ओवर, 9 मेडन, 0 रन, और 8 विकेट, क्या आपने कभी ऐसा गेंदबाजी प्रदर्शन देखा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget