एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: चोटिल विहारी-पंत के दम पर टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ किया

IND Vs AUS Sydney Test: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. स्मिथ के 131 रन और लाबुशेन के 91 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 338 रन बनाने में कामयाब रहा. टीम इंडिया ने पुजारा और शुभमन की फिफ्टी की बदौलत पहली पारी में 244 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 94 रन की बढ़त के साथ पारी का आगाज किया और 6 विकेट पर 312 रन बनाकर पारी घोषित की. इंडिया के सामने आखिरी पारी में 132 ओवर में 407 रन बनाने की चुनौती थी. 131 ओवर बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए और सिडनी टेस्ट को ड्रॉ करने में कामयाबी हासिल की.

IND Vs AUS Live Score Updates, India vs Australia Live Updates, India play draw in sydney against australia, match highlights IND Vs AUS: चोटिल विहारी-पंत के दम पर टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ किया

Background

IND Vs AUS Sydney Test Highlights: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी दिन का खेला होगा. इंडिया को जीत के लिए 309 रन की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के लिए 8 विकेट चाहिए. चौथे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 98 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए.

 

दूसरी पारी में एक बार फिर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली और इंडिया का पहला विकेट 71 रन के स्कोर पर गिरा. रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया. हालांकि रोहित शर्मा 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

 

रोहित शर्मा का विकेट उस वक्त गिरा जब टीम इंडिया का स्कोर 92 रन था. इसके बाद दिन का खेल होने तक पुजारा 9 और रहाणे 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड और कमिंस को एक-एक विकेट मिला.

 

इससे पहले टीम ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की बढ़त मिली थी और उसकी कुल बढ़त 406 रन की हो गई.

 

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे. टीम इंडिया इसके जवाब में 244 रन ही बना पाई. बता दें कि दोनों टीमों के बीच चार मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

12:53 PM (IST)  •  11 Jan 2021

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ के 131 रन की बदौलत 338 रन बनाए थे. इंडिया पहली पारी में 244 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए और इंडिया के सामने 407 रन की चुनौती रखी. इंडिया ने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत, हनुमा विहारी और अश्विन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 131 ओवर बल्लेबाजी की और आखिरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए. इस तरह से सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो गया है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.
13:19 PM (IST)  •  11 Jan 2021

स्टीव स्मिथ को 131 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है. स्मिथ ने दूसरी पारी में भी 81 रन बनाए थे. हालांकि पंत ने भी कोहनी की चोट के बावजूद 97 रन की शानदार पारी खेली और खुद को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल करने की रेस में शामिल किया. लेकिन आखिरी दिन की हाइलाइट विहारी और अश्विन की जोड़ी रही जिन्होंने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए सिडनी टेस्ट को ड्रॉ किया और इंडिया को हार से बचा लिया.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget