एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: जानिए क्यों ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहती है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वारंटीन नियमों को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. टीम इंडिया अपनी शर्त नहीं माने जाने की स्थिति में ब्रिस्बेन टेस्ट खेलने से इंकार कर सकती है.

India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट पर संकट के बादल छा गए हैं. दरअसल, न्यू साउथ वेल्स में अचानक कोरोना के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. इस कारण ब्रिसबेन ने उससे लगी सीमाओं को बंद कर रखा है. ऐसे में अगर ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेला जाता है, तो टीम इंडिया को एक बार फिर वहां क्वारंटीन में रहना होगा, जिसके चलते भारतीय टीम ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है.

दरअसल, भारतीय टीम का कहना है कि वो एक बार ऑस्ट्रेलिया आने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रह चुकी है. इसलिए अब दौरा खत्म होने से ठीक पहले वो क्वारंटीन में नहीं रहना चाहती है. टीम इंडिया का मानना है कि ब्रिस्बेन जाते ही उसे दोबारा बायो बबल में जाना पड़ेगा और वो एक बार फिर होटल से स्‍टेडियम तक ही सीमित हो जाएगी. इसलिए भारतीय टीम चौथा टेस्ट सिडनी में ही खेलने की मांग कर रही है.

ऑस्ट्रेलियन मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ''टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों को दोबारा क्वारंटीन भेजे जाने के हक में नहीं है. ब्रिस्बेन में फिलहाल बॉर्डर बंद हैं और वहां आने वाले हर शख्स पर क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम लागू होते हैं. ब्रिस्बेन में क्वारंटीन के नियमों में छूट नहीं मिलने की स्थिति में टीम इंडिया ने सिडनी में ही दो टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है.''

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रिस्बेन में क्वारंटीन के नियमों में छूट मिलेगी या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर अभी तक कोई बात नहीं की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अपने खिलाड़ियों से कहा है कि ब्रिस्बेन में उन्हें सिर्फ मैदान और होटल में ही जाने की इजाजत होगी.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बायो बबल को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों को मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है. बीसीसीआई इस पूरे मामले की जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें- 

सौरव गांगुली की हालत स्थिर, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया- एक और एंजियोप्लास्टी के बारे में जल्द होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget