एक्सप्लोरर

IND vs AUS: जानिए क्यों चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने एक दिन पहले नहीं किया प्लेइंग इलेवन का एलान

इससे पहले टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था. लेकिन इस बार कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से कल ही टीम का एलान किया जाएगा.

India vs Australia 4th test: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान नहीं किया है. इससे पहले टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था, लेकिन इस समय भारत चोटों से जूझ रही है और इसलिए टीम का एलान शुक्रवार को ही होगा. दरअसल, टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की चोटों पर नजर रखे हुए है. बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने इसकी जानकारी दी.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एबडोमिनल स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. उनका चौथे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. अगर वह नहीं खेलते हैं तो मेहमान टीम शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है. इसके अलावा केएल राहुल कलाई की चोट के कारण घर लौट गए हैं. हनुमा विहारी को भी तीसरे टेस्ट मैच में चोट लग गई थी. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है और वह भी चौथे टेस्ट से बाहर हैं. टीम को उनका विकल्प भी निकालना होगा. हालांकि, मयंक अग्रवाल ने नेट्स पर अभ्यास किया.

रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस को लेकर भी चिंता है. तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन उनकी पीठ में दर्द था. वहीं रविंद्र जडेजा भी अंगूठे में चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसे लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है.

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. विल पुकोवस्की के स्थान पर मार्कस हैरिस को टीम में शामिल किया गया है. बाकी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. चार मैचों की ये सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है.

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन और जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें- 

अश्विन पर मुरलीधरन का बड़ा बयान- टेस्ट क्रिकेट में मेरा सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget