एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड ने माना- अपने प्लान को सही से लागू नहीं कर सके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

जोश हेजलवुड ने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाज रविवार को विपक्षी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने की योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को अपनी शतकीय साझेदारी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का श्रेय वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर को दिया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाज रविवार को विपक्षी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने की योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके.

ऑस्ट्रेलिया के 369 रन के पहली पारी के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम का स्कोर एक समय छह विकेट पर 186 रन था. इसके बाद डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर (62) और शार्दुल ठाकुर (67) ने सातवें विकेट के लिये 123 रन की अहम साझेदारी के दम पर भारत को पहली पारी में 336 रन बनाने में मदद की.

हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट चटकाये, उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हां, यह (शार्दुल और वॉशिंगटन के बीच) निश्चित रूप से महत्वपूर्ण साझेदारी है. लेकिन फिर हमने उनके विकेट झटक लिये. मुझे लगता है कि जब स्कोर 200 रन पर छह विकेट था तो हमने सोचा कि हम वहां हावी थे लेकिन सच कहूं तो इन दोनों ने सचमुच शानदार बल्लेबाजी की.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम शायद उस समय में अच्छी तरह से अपनी योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके जैसा कि हम चाहते थे, लेकिन हमें कुछ मौके मिले थे. उम्मीद करता हूं कि हम आगे इन मौकों का फायदा उठा सकेंगे. लेकिन श्रेय इन दोनों (शार्दुल और वॉशिंगटन) को जाता है. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और मुझे लगता है कि इससे दिखता है कि यह विकेट काफी अच्छा है.’’

हेजलवुड ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया ने कुछ मौके गंवा दिये, जिससे अंत में अंतर पैदा हो सकता था. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने फिर अच्छी गेंदबाजी की और हर किसी ने हमारा सहयोग किया. लेकिन कुछ मौकों पर चूक गये और मुझे लगता है कि कुछ मौके हमने बनाये थे. अगर हम इन मौकों को हासिल कर लेते तो इससे थोड़ा अंतर पैदा हो सकता था.’’

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने बताया ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से कहां हुई चूक, सुंदर-शार्दुल की तारीफ में कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget