एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचे

India vs Australia: ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

India vs Australia 2nd T20: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 44 रनों से हरा दिया. भारत की जीत में ईशान किशन की भी अहम भूमिका रही. ईशान किशन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. 

ईशान ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए टी20 में 3 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने 85 पारियों में 2 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं ऋषभ पंत ने 44 पारियों में यह कमाल किया था. इस मामले में ईशान के साथ केएल राहुल संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. केएल राहुल ने 8 पारियों में 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं.

अगर ईशान के ओवर ऑल टी20 इंटरनेशनल करियर को देखें तो वह प्रभावी रहा है. उन्होंने 31 मैचों में 796 रन बनाए हैं. इस दौरान 6 अर्धशतक लगाए हैं. ईशान का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर 89 रन रहा है. वे 27 वनडे मैचों में 933 रन बना चुके हैं. इस दौरान एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं.

धोनी की बात करें तो वे भारत के लिए 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 1617 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. धोनी का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर 56 रन रहा. वे टीम इंडिया के लिए 350 वनडे और 90 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

बता दें कि भारत ने दूसरे टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे. इस दौरान यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज ने अर्धशतक लगाया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी. भारत ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें : Shakib Al Hasan: राजनीति में उतरेंगे बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन, गृह जिले से लड़ेंगे संसदीय चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget