एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बताया अजिंक्य रहाणे से मिला स्पिन खेलने का गुरुमंत्र

Peter Hanscomb: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि रहाणे से उन्हें स्पिन खेलने का गुरुमंत्र मिला था.

Peter Handscomb on Ajinkya Rahane: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाना है. इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया इस मैच के जरिए वापसी की भरपूर कोशिश करेगी. वहीं तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन पीटर हैंड्सकॉम्ब ने स्पिन के खिलाफ बैटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. हैंड्सकॉम्ब ने ने बताया कि रहाणे से उन्हें स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी में बहुत मदद मिली है.

हैंड्सकॉम्ब को रहाणे से मिला गुरुमंत्र
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बताया कि ‘साल 2016 में आइपीएल के दौरान मुझे भारत के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिला था. उस दौरान रहाण की बल्लेबाजी देखकर मैं सोच रहा था कि मुझे यह सिखाने के लिए किसी की जरूरत है. मैंने उनसे स्पिनरों के खिलाफ बैटिंग के दौरान कदमों के इस्तेमाल के बारे में बात की’.

हैंड्सकॉम्ब ने आगे कहा कि ‘जब आप स्पिनरों के खिलाफ पिछले पैर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे रन बनाने में काफी मदद मिलती है. वहीं अगर बॉल विकेट के करीब टप्पा खा रही है तो आगे के पैर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छी गेंदों का रक्षात्मक तरीके से सम्मान करना चाहिए’. आपको बता दें कि हैंड्सकॉम्ब ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 142 गेंदों में 72 रन बनाए थे. आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इंदौर में स्टीव स्मिथ हैं कंगारू टीम के कप्तान
इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी. दरअसल, पैट कमिंस पारिवारिक कारणों के चलते इस टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे. पैट कमिंस के साथ ही डेविड वॉर्नर भी इस मुकाबले में नहीं होंगे. वह चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. हालांकि पिछले मैच की प्लेइंग-11 के इन दो खिलाड़ियों के बाहर होने से कंगारू टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. उनके पास इन खिलाड़ियों के अच्छे रिप्लेसमेंट मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS Indore Test: पिछले एक साल में भारत के किन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा औसत से टेस्ट रन, विराट कोहली और केएल राहुल से भी ऊपर है यह गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget