एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: 16 साल पुरानी हार का धब्बा मिटाने की कोशिश में द्रविड़ की टीम, जीत के साथ कोच को मिल सकती है विदाई

World Cup 2023 Final: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की इस विश्व कप में काफी अहम भूमिका रही है. द्रविड़ को विश्व कप के बाद विदाई दी जा सकती है.

World Cup 2023 Final IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ का सफर आसान नहीं रहा है. कोच बनने के बाद द्रविड़ को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया. लेकिन अब द्रविड़ की कोचिंग में ही भारतीय टीम विश्व कप 2023 के फाइनल तक पहुंच गई. टीम इंडिया से अब फैंस खिताब की उम्मीद कर रहे हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोच द्रविड़ को खिताबी जीत के साथ फेयरवेल देना चाहेंगे. द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल खत्म होने वाला है.

16 साल पुराने धब्बे को मिटाने की कोशिश में द्रविड़ की टीम -

राहुल द्रविड़ विश्व कप 1999 और 2003 में टीम इंडिया का हिस्सा थे. वे बतौर प्लेयर टीम में शामिल रहे. इसके बाद 2007 में उन्हें कप्तान बना दिया गया. लेकिन टीम इंडिया ग्रुप राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. द्रविड़ की इस बार के बाद काफी आलोचना हुई. लेकिन 16 साल बाद द्रविड़ फिर से विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उनकी टीम के पास हार के धब्बे को मिटाने का मौका है.

विश्व कप जीते तो क्या दोबारा कोच बनेंगे द्रविड़?

द्रविड़ को 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया था. अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है. द्रविड़ से पहले रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच थे. शास्त्री 2017 से 2021 तक कोच रहे. अगर टीम इंडिया विश्व कप जीती तो द्रविड़ को दोबारा कोच बनाने की मांग उठ सकती है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें कोच बना सकता है.

विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का अब तक सफर -

भारत ने इस विश्व कप में सेमीफाइनल से पहले कुल 9 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की. इसके बाद उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. विराट कोहली ने सेमीफाइनल में शतक लगाया. श्रेयस अय्यर ने भी 105 रनों की अहम पारी खेली. कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. रोहित शर्मा भी टॉप 5 में शामिल हैं. भारत का अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला है.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS Final: विराट का एग्रेशन बढ़ाएगा ऑस्ट्रेलिया की टेंशन? तीसरी बार विश्व कप खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget