एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: भारत पर जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, ICC के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम

WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

WTC 2023 Final IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया. टीम ने फाइनल में भारत को 209 रनों से हराया. ऑस्ट्रेलिया की यह जीत ऐतिहासिक रही. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. उसने 5 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. टीम चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीत गई. इस बार खेले गए फाइनल मैच के लिए ट्रेविस हेड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब पहली बार जीता है. इससे पहले वह टी20 विश्वकप 2021 का खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे विश्व कप का खिताब 5 बार जीत चुकी है. उसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब हासिल किया था. इसके साथ-साथ दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. कंगारू टीम ने 2006 और 2009 में यह खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी टाइटल जीतने वाली पहली बन गई है.

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने पहली पारी में 163 रन बनाए. उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ 285 रनों की साझेदारी निभाई थी. स्मिथ ने 121 रनों की अहम पारी खेली थी. टीम के लिए दूसरी पारी में एलेक्सी कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए थे. हालांकि इसके बाद पारी घोषित कर दी गई थी. भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 89 रन बनाए थे. शार्दुल ठाकुर ने 51 रनों की अहम पारी खेली थी. टीम के लिए दूसरी पारी में विराट कोहली ने 49 रन बनाए थे. हालांकि इस मैच में भारत के अधिकतर खिलाड़ी बैटिंग में फ्लॉप रहे. 

आईसीसी खिताबी मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की जीत -

  • 5 बार वनडे वर्ल्ड कप
  • 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी
  • 1 बार टी20 वर्ल्ड कप
  • 1 बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप

यह भी पढ़ें : IND vs AUS Final Prize Money: फाइनल में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की बारिश, हार के बावजूद भारत को मिले करोड़ों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget