एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final Prize Money: फाइनल में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की बारिश, हार के बावजूद भारत को मिले करोड़ों

WTC 2023 Final Prize Money: ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में भारत को 209 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम को प्राइज मनी में करोड़ों रुपए मिले हैं.

WTC 2023 Final Prize Money IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के खिताब पर कब्जा कर लिया. उसने फाइनल में भारत को 209 रनों से हराया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी में करोड़ों रुपए मिले हैं. भारत को हार के बावजूद मोटी रकम मिली है. ऑस्ट्रेलिया को करीब 13.2 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं टीम इंडिया को 6.5 करोड़ रुपए मिले हैं. इनके के साथ-साथ टॉप 9 टीमों को भी अच्छी रकम मिली है. भारतीय टीम को लंदन के ओवल में रविवार को हार का सामना करना पड़ा. यह उसकी 2014 के बाद फाइनल में चौथी हार थी.

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब जीतने वाली टीम के लिए 1.6 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी रखी थी. इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को करीब 13.2 करोड़ रुपए मिले. वहीं फाइनल में हार का सामना करने वाली टीम को करीब 6.5 करोड़ रुपए मिले थे. यह प्राइज मनी टीम इंडिया को मिली. इसके अलावा टेबल में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 3.72 करोड़ रुपए मिले. दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर थी. इंग्लैंड चौथे स्थान पर रही. उसे 2.89 करोड़ रुपए मिले. श्रीलंका को पांचवें नंबर के लिए 1.65 करोड़ रुपए मिले.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल की पहली पारी में 469 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया ने इसके जवाब में पहली पारी में 296 रन बनाए. टीम दूसरी पारी में 234 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत की हार में उसका फ्लॉप बैटिंग ऑर्डर काफी हद तक जिम्मेदार रहा. टीम इंडिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की पार्टरनशिप भी भारी पड़ गई. इन दोनों के बीच 285 रनों की साझेदारी हुई. भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई. इन दोनों ने 109 रन बनाए.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइज मनी -

  • ऑस्ट्रेलिया- 13.2 करोड़ रुपए
  • भारत- 6.5 करोड़ रुपए
  • साउथ अफ्रीका- 3.72 करोड़ रुपए
  • इंग्लैंड- 2.89 करोड़ रुपए
  • श्रीलंका- 1.65 करोड़ रुपए

 

यह भी पढ़ें : IND vs AUS Final: WTC फाइनल में भारत की हार के पीछे रहे ये बड़े कारण, पढ़ें कब हाथ से फिसला मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और गिल की वजह से हारा भारत, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने सबकुछ समझाया; नहीं चेज हुए थे 388 रन
रोहित और गिल की वजह से हारा भारत, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने सबकुछ समझाया
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget