एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: सिडनी टेस्ट के लिए वार्नर की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, इस खिलाड़ी को किया गया बाहर

IND Vs AUS: डेविड वार्नर की तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो गई है. खराब फॉर्म में चल रहे बर्न्स को आखिरकार टीम मैनेजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

IND Vs AUS 3rd Test Match: इंडिया के खिलाफ 7 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव देखने को मिले हैं. पहले दो से बाहर रहने वाले डेविड वार्नर की टीम में वापसी हुई है, जबकि खराब फॉर्म में चल रहे जो बर्न्स को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा युवा ओपनर विल पुकोवस्की को भी सिडनी टेस्ट के लिए फिट घोषित किया गया है.

मेलबर्न टेस्ट की हार के एक दिन बाद ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी टेस्ट के लिए बदलाव का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन पहले ही सिडनी टेस्ट के लिए डेविड वार्नर की वापसी के संकेत दे चुके थे. लेकिन अब आधिकारिक तौर पर डेविड वार्नर की टीम में वापसी हो गई है.

डेविड वार्नर इंडिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे. ग्रोइन में इंजरी होने की वजह से वार्नर को भागने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में मैथ्यू वेड ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला.

बर्न्स बाहर हुए

इंडिया के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में कनक्शन का शिकार होने वाले विल पुकोवस्की को भी तीसरे टेस्ट के लिए फिट घोषित किया गया है. विल पुकोवस्की का सिडनी टेस्ट में डेब्यू कंफर्म माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर जो बर्न्स को आखिरकार टीम से बाहर का रास्ता दिखा है. बर्न्स पिछले चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे.

सिडनी टेस्ट में डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की के ओपनिंग का जिम्मा संभालने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है. ट्रेविस हेड को सिडनी टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है जबकि मैथ्यू वेड एक बार फिर से मीडिल ऑर्डर में खेलते हुए नज़र आएंगे.

IND Vs AUS: टीम इंडिया की मजबूत वापसी से कमिंस को हैरानी नहीं, सिडनी टेस्ट को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget