एक्सप्लोरर

IND vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान, कहा- ब्रिस्बेन में ही खेला जाएगा चौथा टेस्ट, टीम इंडिया को कोई दिक्कत नहीं

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि बीसीसीआई को ब्रिस्बेन के सख्त नियमों से कोई दिक्कत नहीं है और चौथा टेस्ट मैच गाबा में ही खेला जाएगा.

India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जाने वाला आखिरी टेस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन के गाबा में चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहती है, जिसका कारण वहां के सख्त बायो बबल नियम हैं. लेकिन इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में ही खेला जाएगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निक हॉक्ले ने कहा, "हमने बीसीसीआई से इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं सुना. हम बीसीसीआई के लोगों से रोज बात करते हैं और हमने पिछले 24 घंटों में बता दिया है कि ब्रिस्बेन में क्या नियम होंगे."

गौरतलब है कि ऐसी खबरें आ रही थीं कि भारतीय टीम ने कहा है कि अगर वह अपने होटल के कमरों में ही बंद रहेगी तो ब्रिस्बेन में खेलना पसंद नहीं करेगी. इसके बारे में हॉक्ले ने कहा, "ऐसी कुछ खबरें हैं कि खिलाड़ी अपने कमरे में ही बंद रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है."

उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ी आमतौर पर सुबह आठ या नौ बजे मैदान पर आते हैं और शाम छह या सात बजे तक मैदान पर रहते हैं और फिर होटल वापस चले जाते हैं. सभी इस बात को जानते हैं और साथ दे रहे हैं."

हॉक्ले ने कहा कि इस समर में उनका रुख साफ है कि वह तय कार्यक्रम के हिसाब से ही टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्वींसलैंड स्वास्थय विभाग के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा, "जैसा हमने पूरे समर में कहा है, हम लगातार कह रहे हैं कि हम तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेलेंगे और हम क्वींसलैंड स्वास्थय विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं."

हॉक्ले ने कहा, "मुझे यह कहना होगा कि वह शानदार हैं. हमने सिडनी में और ब्रिस्बेन में अच्छे इंतजाम किए हैं और हम यहां सिडनी में तीसरा टेस्ट और ब्रिस्बेन के गाबा में चौथा टेस्ट कराने को तैयार हैं."

यह भी पढ़ें- 

Video: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम से दूर घर में गिरी गेंद

Ind vs Aus: सिडनी टेस्ट के लिए दर्शकों की संख्या में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 25 प्रतिशत फैंस ही आ सकेंगे स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget