एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद, टिम पेन के रन आउट होने पर दिया था नॉट आउट

बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को तीसरे अंपायर के नॉट आउट देने पर विवाद हो गया है.

India vs Australia: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन थर्ड अंपायर के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) को नॉटआउट देने पर विवाद खड़ा हो गया है. भले ही तीसरे अंपायर को पेन आउट नहीं लगे, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि पेन रन आउट थे.

महान लेग स्पिनर शेन वार्न उस समय हैरान रह गए, जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रन आउट होने से बच गए. यह मामला ऑस्ट्रेलियाई पारी के 55वें ओवर का है. कैमरून ग्रीन और पेन के बीच रन लेने को लेकर असमंजस हुई. फील्डर ने बल्लेबाजी छोर पर गेंद फेंकी और भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तुरंत उसे विकेटों पर मार दिया. हालांकि, इस बात के पुख्ता सबूत न मिलने पर कि पेन का बल्ला लाइन पे है या लाइन के अंदर है, तीसरे अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को नॉट आउट करार दिया.

शेन वॉर्न ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा, "इस बात से हैरान हूं कि टिम पेन रन आउट होने से बच गए. मुझे लगा था कि उनके बल्ले का कोई भी हिस्सा लाइन के अंदर नहीं है. मेरे विचार में यह आउट होना चाहिए था."

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी इसे आउट माना. उन्होंने कहा, "यह आउट था. जेसन होल्डर सही थे. अगर खिलाड़ी बायो बबल में इतने लंबे समय तक रह सकता है तो अंपायरों को भी यह करना चाहिए."

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर कहा कि थर्ड अंपायर ने वीडियो देखे बिना ही नॉट आउट का बटन दबा दिया.

ऐसा रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन 

बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 195 रन ही बना सकी. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं. भारत के लिए शुभमन गिल 28 और चेतेश्वर पुजारा 07 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. इससे पहले गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट झटके. वहीं डेब्यू मैन मोहम्मद सिराज को दो सफलता मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget