एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के दो दिन पहले ही टीम इंडिया के प्लान का हुआ खुलासा, कोच राहुल द्रविड़ दे रहे यह खास ट्रेनिंग

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाज नैथन ल्योन की गेंदबाजी को ध्यान में रखते हुए नेट्स पर जमकर स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का अभ्यास कर रहे हैं.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां एक तरफ भारत के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर जमकर तैयारी कर रही है. वहीं भारतीय खिलाड़ी भी अपनी तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. इस टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम के गेंदबाजी आक्रमण का दारोमदार अनुभवी ऑफ स्पिनर नैथन ल्योन के कंधों पर रहने वाला है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टीम के बल्लेबाजों को उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने की सलाह दी है.

नैथन ल्योन अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 115 मैच खेलने के बाद 460 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनका भारत के खिलाफ भी शानदार रिकॉर्ड है और इसी कारण वह टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और केएल राहुल को नेट्स में जमकर स्वीप शॉट खेलने का अभ्यास करवाया ताकि कंगारू टीम के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यह बल्लेबाज खुलकर अपना खेल दिखा सकें.

इस टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले जब नैथन ल्योन का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में किया था तो जमकर स्वीप शॉट खेले थे. ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि टीम के बाकी खिलाड़ी भी इस टेस्ट सीरीज में कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दें.

कोहली, रोहित और पुजारा को पहले भी परेशान कर चुके हैं नैथन ल्योन

कंगारू टीम भी इस टेस्ट सीरीज में बेहतर स्पिन आक्रमण के साथ मैदान पर उतरने वाली है, जिसकी अगुवाई नैथन ल्योन करेंगे. इसके अलावा टीम में एश्टन एगर, टॉड मर्फी और मिचल स्वेप्सन का भी विकल्प मौजूद है. नैथन ल्योन ने अभी तक भारत में 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह 30.59 के औसत से कुल 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

वहीं विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के लिए वह एक बड़ा खतरा बन सकते हैं. ल्योन ने पुजारा को जहां टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 10 बार अपना शिकार बनाया है, वहीं कोहली को वह 7 बार जबकि कप्तान रोहित को 6 बार आउट कर चुके हैं. ऐसे में उनके खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.

यह भी पढ़े...

Test Cricket History: 146 साल पहले हुई थी टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत, जानिए उसके 25 साल तक किन खिलाड़ियों का रहा दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget