एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: बायो-बबल तोड़ने का मामला हुआ गंभीर, BCCI ने दिए जांच के आदेश

IND Vs AUS: टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों ने सिडनी टेस्ट से पहले बायो बबल तोड़कर बड़ी गलती कर दी है. BCCI ने इस मामले में अब जांच शुरू कर दी है.

IND Vs AUS: 7 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया नई मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है. बीसीसीआई ने भी अब इस मामले की जांच के आदेश दिया हैं.

बीसीसीआई उस वीडियो की जांच करेगी जिसमें पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है. खिलाड़ियों को बाहर जाने की इजाजत है, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही रह सकते हैं.

सिनडी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे. नवदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया. उन्होंने खिलाड़ियों की शॉपिंग की भी पिक्चर पोस्ट की हैं.

विक्टोरिया में बढ़ रहे हैं कोविड के मामले

रेस्टोरेंट में किए गए इस उल्लंघन को काफी गंभीर माना जा रहा क्योंकि हाल ही में विक्टोरिया में, जहां मेलबर्न है और सिडनी में जहां सात जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है वहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं.

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, "बीसीसीआई इस वीडियो की जांच कर रही है. बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया से इस पर जवाब मांगा था लेकिन अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है."

इन पांचों खिलाड़ियों पर क्या कार्रवाई होगी इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. इन खिलाड़ियों को हालांकि सिडनी रवाना होने से पहले कोविड टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है.

Sourav Ganguly Hospitalised: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ी, कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में हुए एडमिट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget