एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी को ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने बेहद शर्मनाक करार दिया

जस्टिन लैंगर ने साथ ही कप्तान टिम पेन की सराहना भी की, जिन्होंने चायकाल के समय भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय टीम से बातचीत की और उनका समर्थन किया.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी को बेहद शर्मनाक करार दिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होते हुए देखना बहुत दुखद है. लैंगर ने साथ ही अपने कप्तान टिम पेन की भी सराहना की, जिन्होंने चायकाल के समय भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय टीम से बातचीत की और उनका समर्थन किया.

भारतीय टीम ने मैच रेफरी डेविड बून से तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नस्लीय टिप्पणियों को लेकर शिकायत की थी. चौथे दिन मैच अधिकारी और स्टेडियम के अधिकारी चौकन्ने थे. चौथे दिन जब मोहम्मद सिराज ने इस मामले को लेकर एक बार फिर शिकायत दर्ज कराई तो खेल रोक दिया गया और सुरक्षा अधिकारियों ने छह लोगों को मैदान से बाहर भेज दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना के लिए आधिकारिक रूप से मांफी मांगी और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.

लैंगर ने चौथे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "चायकाल के समय हमने उनसे बातचीत की. मेजबान होने के नाते हम अपने मेहमान के साथ बुरा व्यव्हार होते नहीं देखना चाहते. इसके विभिन्न स्तर हैं. जब हम पिछले साल इंग्लैंड गए थे, तो हमारे कुछ खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा था. अब भी कुछ नहीं बदला है."

उन्होंने आगे कहा, "यह देखकर अच्छा लगा कि आज जब यह घटना घटी तो टिम उनके (भारतीयों) पास पहुंचे. यह बहुत अच्छा व्यवहार था. क्रिकेट का खेल हमेशा बहुत प्रतिस्पर्धा के साथ खेला जाएगा, लेकिन दोनों टीमों की एक दूसरे के प्रति अच्छी भावनाएं हैं."

लैंगर ने आगे कहा, "यह हताशा भरा और निराशाजनक है. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैंने पहले भी कहा था कि मुझे इससे नफरत है कि लोग पैसे देकर क्रिकेट या किसी अन्य खेल को देखने आते हैं और सोचते हैं कि वे अपशब्दों का इस्तेमाल या इस तरह की चीजें कर सकते हैं."

उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में मैं इससे नफरत करता था. एक कोच के रूप में इससे नफरता करता हूं, हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ऐसा देखा है और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होते हुए देखना दुखद है."

पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज लैंगर ने कहा कि वह उनकी टीम इस मामले में पिछले कुछ साल काफी शिक्षित हुए हैं. उन्होंने कहा, "मैंने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया के इतिहास पर एक किताब पढ़ी है और पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छे वृत्तचित्र देखे हैं. हम स्वयं को शिक्षित कर रहे हैं और इससे आपको काफी दुख होता है कि लोगों को नस्लवाद का सामना करना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में जो कुछ हुआ जब आप उसे लेकर शिक्षित होते हो तो आपको समझ में आता है कि आखिर क्यों यह इतना पीड़ादायक है."

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती है मुंबई इंडियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget