एक्सप्लोरर

IPL 2021: नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती है मुंबई इंडियंस

रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2021 की नीलामी का आयोजन 11 फरवरी को हो सकता है. वहीं सभी टीमों को 20 जनवरी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकती हैं.

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2021 की नीलामी का आयोजन 11 फरवरी को हो सकता है. इससे पहले 21 जनवरी तक सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इससे पहले जानिए कि मुंबई इंडियंस अपने किन किन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती है.

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2020 में खिताब पर कब्जा किया था. इसके साथ ही वो सीजन की सबसे संतुलित और मजबूत टीम भी रही थी. लेकिन इसके बावजूद मुंबई आगामी सीजन की नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

1- क्रिस लिन

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन को दो करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन टीम पहले से ही क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा के होने से लिन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट आगामी सीजन के लिए लिन को रिलीज़ कर सकता है.

2- लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 में नहीं खेले थे. बढ़ती उम्र और टीम में पहले से ही काफी गेंदबाजों के होने के कारण मुंबई इंडियंस मलिंगा को रिलीज़ कर सकती है.

3- शरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में ट्रेड विंडो के तहत अपनी टीम में शामिल किया था. रदरफोर्ड आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. रदरफोर्ड को आईपीएल 2020 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में इस सीजन से पहले मुंबई उन्हें रिलीज़ कर सकती है.

ये भी पढ़ें-  IND vs AUS: अश्विन का दावा- सिडनी में पहले भी नस्लवाद का सामना कर चुकी है भारतीय टीम IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का कमाल, सचिन-कैलिस और कुक जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget