एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, 8 महीने में तीसरी बार तोड़ा भारत का सपना

कंगारुओं ने 8 महीनों में तीसरी बार भारत का ICC खिताब जीतने का सपना तोड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत को हरा दिया.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर भारत का ICC खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. पिछले 8 महीनों में तीसरी बार कंगारुओं ने फाइनल में टीम इंडिया को मात दी है. रविवार को 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हरा दिया. इस तरह कंगारुओं ने 14 साल बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को मात दी है. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल का यह सर्वाधिक स्कोर था. इसके जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम ने पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर उसका आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ा दिया था. अब उसकी जूनियर टीम ने पिछली बार के चैंपियन भारत को छठी बार अंडर-19 विश्व कप नहीं जीतने दिया. वहीं पिछले ही साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शिकस्त दी थी. 

2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की. ऑस्ट्रेलिया के लिए हरजस सिंह (64 गेंद पर 55 रन, तीन चौके, तीन छक्के), हैरी डिक्सन (56 गेंद पर 42 रन), कप्तान ह्यू वीबगेन (66 गेंद पर 48 रन) और ओलिवर पीक (43 गेंदों पर नाबाद 46) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. वहीं भारत की तरफ से तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने 38 रन देकर तीन विकेट जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने 63 रन देकर दो विकेट लिए. 

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी. पिच से भी तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. गेंद ज्यादा स्विंग तो नहीं हो रही थी, लेकिन उछाल काफी मिल रही थी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला सही साबित हुआ. भारतीय बल्लेबाज परिस्थितियों से तालमेल नहीं बिठा पाए. भारत के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे, जिसमें सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (47) और निचले क्रम के बल्लेबाज मुरूगन अभिषेक (42) भी शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज माहलि बीयर्डमैन ने 15 रन देकर तीन विकेट जबकि कैलम विडलर ने 35 रन दे कर दो विकेट लिए. वहीं ऑफ स्पिनर रैफ मैकमिलन ने 43 रन देकर तीन विकेट लेकर जीत में अच्छा योगदान दिया.

यह भी पढ़ें-

Under 19 World Cup 2024: फाइनल में क्या हुई गलती? क्यों पूरा नहीं हुआ खिताब जीतने का सपना? भारतीय कप्तान ने बताया हार का कारण

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget