एक्सप्लोरर

Under 19 World Cup 2024: फाइनल में क्या हुई गलती? क्यों पूरा नहीं हुआ खिताब जीतने का सपना? भारतीय कप्तान ने बताया हार का कारण

Under 19 World Cup 2024 Final: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. पिछले करीब 8 महीने में कंगारुओं ने तीसरी बार टीम इंडिया को फाइनल में हराया है.

India U19 vs Australia U19 Final: एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को फाइनल में हराकर करोड़ों फैंस के दिल चखनाचूर कर दिए. रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया. खिताबी मैच में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 79 रनों से हरा दिया. फाइनल में हार के बाद भारतीय कप्तान उदय सहारन ने खुलेआम गलती मानी और हार की वजह भी बताई.  

भारतीय कप्तान उदय सहारन ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 79 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी रणनीति पर अमल नहीं किया और खराब शॉट खेलने का खामियाजा भुगता. 

बता दें कि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया 43.5 ओवर में 174 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (47) और आठवें नंबर के बल्लेबाज मुरूगन अभिषेक (42) ही कुछ योगदान दे पाए. बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. 

भारतीय कप्तान उदय सहारन ने मैच के बाद कहा, "हमने कुछ खराब शॉट खेले और क्रीज पर अधिक समय बिताने में नाकाम रहे. हमने अच्छी तैयारी की थी, लेकिन हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाए. इस टूर्नामेंट से बहुत कुछ सीखने को मिला, सहयोगी स्टाफ से और यहां तक ​​कि खेल के दौरान भी बहुत कुछ सीखने को मिला. हम सीखते रहने और बेहतर बनने की कोशिश करेंगे."

फाइनल में मिली हार से कप्तान उदय भी काफी निराश दिखे. हालांकि, उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा टूर्नामेंट रहा. मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, उन्होंने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने शुरू से ही अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया."

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS: कैसे टूट गया भारत के खिताब जीतने का सपना? हार के क्या रहें 5 बड़े कारण, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप; मच गया बवाल 
मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं; जानें ताजा अपडेट
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
TMC Political Crisis Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
Tulsi: दुनिया झुक रही है 'श्यामा' के आगे...आखिर क्यों मुस्लिम देशों में मच गई है भारतीय तुलसी की धूम?
मुस्लिम देशों में क्यों बढ़ रही भारतीय तुलसी की मांग?
Embed widget