एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 5 साल पहले भी अपने ही जाल में फंसी थी टीम इंडिया, कंगारुओं ने सिर्फ तीन दिन में 333 रनों से जीता था पुणे टेस्ट

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर टेस्ट में भारत को हराकर इतिहास दोहराने में सफल रही. साल 2017 में भी कंगारुओं ने टीम इंडिया को पुणे टेस्ट में सिर्फ तीन दिन के अंदर ही बुरी तरह हराया था.

India vs Australia Pune Test 2017: ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत को हराकर सीरीज में वापसी कर ली. होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 9 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली. वहीं टीम इंडिया का इंतजार बढ़ गया है. ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से तीन दिन के अंदर इंदौर टेस्ट जीता उससे मेहमानों की तारीफ हो रही है. यह पहली बार नहीं है जब कंगारुओं ने भारत की सरजमीं पर तीसरे दिन ही टेस्ट मैच जीता हो. 5 साल पहले साल 2017 में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टेस्ट मैच में तीन दिन के अंदर हराया था. तब भी भारत अपने ही जाल में फंस गया था. संयोग देखिए उस वक्त भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ थे. 

5 साल पहले जब अपने जाल में फंसा भारत 

भारतीय बल्लेबाज हमेशा स्पिन ट्रैक पर खेलने में माहिर माने जाते हैं. दुनिया के हर क्रिकेट खेलने वाले देश का दस्तूर रहा है कि वह घरेलू सीरीज के दौरान अपने मन माफिक विकेट तैयार करवाता है. भारत भी इससे अलग नहीं हैं. साल 2017 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत टेस्ट सीरीज खेलने आई. फरवरी 2017 में इस सीरीज का पहला मुकाबला पुणे में खेला गया. जाहिर है एमसीए की पिच स्पनिर्स के ज्यादा अनुकूल है. भारत को भरोसा था कि वह इस मुकाबले में कंगारुओं को आसानी से हरा देगा. लेकिन इसके ठीक उलटा हुआ.

उस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 260 और दूसरी इनिंग्स में 285 रन बनाए. स्पिनर खेलने में माहिर भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में 107 और दूसरी इनिंग्स में 109 रन ही बना पाए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे ही दिन 333 रन से हरा दिया. इंदौर टेस्ट की तरह इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की स्पिन बॉलिंग के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था. तब ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर स्टीव ओ कीफे ने मैच में 12 विकेट लिए थे. 

फेल रही भारत की बैटिंग-बॉलिंग

पुणे में खेले गए इस टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. पूरे मैच के आकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए. वहीं जयंत यादव संघर्ष करते रहे. बैटिंग की बात करें तो भारत की तरफ से केएल राहुल इकलौते बैटर थे जो अर्धशतक लगा पाए. केएल राहुल ने पहली पारी में 64 रन बनाए थे. वहीं दूसरी इनिंग्स में चेतेश्वर पुजारा 31 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. इस तरह इंदौर टेस्ट की तरह पुणे में स्पिन ट्रैक तैयार करने वाले भारत को मुंह की खानी पड़ी थी.  

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दोबारा स्टीव स्मिथ को बना देना चाहिए कप्तान? जानिए क्यों हर कोई कर रहा ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget