एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खेमे में रविचंद्रन अश्विन का खौफ? नागपुर टेस्ट पहले कर रहे स्पेशल तैयारी

Nagpur Test: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जाने वाले रविचंद्रन अश्विन को लेकर कंगारू टीम एक खास रणनीति के साथ अभ्यास कर रही है.

India vs Australia Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. भारतीय हालात में स्पिन गेंदबाजों का दम इस टेस्ट सीरीज में देखने को मिल सकता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आ सकते हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई दल इस समय बेंगलुरु के निकट अलूर क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास कर रही है.

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविचंद्रन अश्विन के खतरे से निपटने के लिए उनकी जैसे एक्शन वाले गेंदबाज महेश पिथिया की गेंदों के सामने नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं. नेट्स पर स्टीव स्मिथ के सामने महेश को काफी देर तक गेंदबाजी करते हुए देखा गया.

बड़ौदा के लिए पिछले साल घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्पिन गेंदबाज महेश पिथिया को ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे पर बतौर नेट गेंदबाज टीम के साथ शामिल किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज नेट्स पर जमकर महेश की गेंदों का सामना कर रहे हैं.

https://twitter.com/LouisDBCameron/status/1621319540318806016

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का है शानदार रहा है प्रदर्शन

रविचंद्रन अश्विन की गेंदों का सामना घरेलू पिचों पर किसी भी टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक करना आसान काम नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अश्विन का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अब कंगारू टीम के खिलाफ कुल 18 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 31.48 के औसत से कुल 89 विकेट अपने नाम किए हैं.

वहीं घरेलू जमीन पर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 10 टेस्ट मैचों में 23.16 के औसत से कुल 50 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा वह एक पारी में 5 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. वहीं अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे अहम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट फॉर्मेट में 6 बार अपना शिकार बनाया है.

 

ये भी पढ़े...

Jasprit Bumrah: 'अगर वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं तो..' बुमराह पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget