एक्सप्लोरर

IND Vs AUS A: बुमराह ने संभाला मोर्चा, पहली पारी में टीम इंडिया 194 रन पर ऑलआउट हुई

IND Vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन दिन का डे नाइट प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. लेकिन टीम इंडिया चायकाल के बाद ही ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे डे नाइट प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन क्रिकेट टीम चायकाल के बाद 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया.

कप्तान अंजिक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मयंक अग्रवाल महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पृथ्वी शॉ ने शुभमन गिल के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया. शुभमन गिल ने 43 रन बनाए जबकि पृथ्वी शॉ ने 40 रन की पारी खेली.

हनुमा विहारी एक बार फिर से नंबर चार बल्लेबाजी करने आए, पर वह 15 रन ही बना पाए. अंजिक्य रहाणे चार रन बनाकर और रिषभ पंत 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. पिछले प्रैक्टिस मैच के हीरो साहा 0 रन पर ही पवेलियन लौट गए.

बुमराह ने किया कमाल

नवदीप सैनी ने सिर्फ चार रन बनाए, जबकि मोहम्मद शमी खाता खोलने में नाकाम रहे. टीम इंडिया ने 123 के स्कोर पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद बुमराह ने सिराज के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया.

बुमराह ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. बुमराह ने 55 रन की पारी खेली. बुमराह को सिराज का अच्छा साथ मिला और उन्होंने 23 रन बनाए. इन दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एबॉट और जेक ने तीन-तीन विकेट लिए.

बता दें कि टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच में कप्तान विराट कोहली के अलावा केएल राहुल, आर अश्विन, कुलदीप यादव और उमेश यादव को आराम देने का फैसला किया था. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से शुरू होगा.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में होगा बदलाव, कोच ने इस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी के संकेत दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget