एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में होगा बदलाव, कोच ने इस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी के संकेत दिए

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर के चोटिल होने की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है. कोच लैंगर ने हालांकि अब इस समस्या का समाधान खोज लिया है.

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच एडिलेड में 17 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनर्स बड़ी समस्या बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिए हैं कि पहले टेस्ट के मद्देनज़र टीम में दिग्गज बल्लेबाज शॉन मार्श की वापसी हो सकती है. इसके अलावा उस्मान ख्वाजा का नाम भी चर्चा में चल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वार्नर को दूसरे वनडे में ग्रोइन में चोट लग गई थी. इसी चोट की वजह से डेविड वार्नर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वार्नर के स्थान पर विल पोकोवस्की का खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन वह भी प्रैक्टिस मैच में हेलमेट पर गेंद लगने से कनकशन का शिकार हो गए हैं.

बैकअप ओपनर के भी चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जो बर्न्स के साथी की तलाश शुरू कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शिल्ड ट्रॉफी में शॉन मार्श ने शानदार फॉर्म दिखाया है. इसलिए माना जा रहा है कि करीब दो साल बाद मार्श की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो सकती है.

उम्र नहीं है समस्या

37 साल के मार्श की टीम में वापसी के लिए उम्र को बड़ी समस्या माना जा रहा था. ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने इस पर स्थिति साफ करते हुए कहा, ''मेरे लिए खिलाड़ियों की उम्र कभी समस्या नहीं रही है. हमारे लिए टीम का बैलेंस सबसे महत्वपूर्ण है. मार्श को टीम में चुनने को लेकर विचार चल रहा है.''

उस्मान ख्वाजा भी पिछले साल एशेज सीरीज के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हैं. दिग्गज खिलाड़ियों ने ख्वाजा की टीम में वापसी का समर्थन किया है. ख्वाजा ने हालांकि कहा है कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल बिग बैश लीग पर है.

इन दोनों के अलावा हैरिस भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक विकल्प हैं. हैरिस को हालांकि पहले इंडिया के खिलाफ सीरीज में नहीं चुना गया था.

IND Vs AUS: विक्टोरिया सरकार का फैसला, बॉक्सिंग डे टेस्ट देख पाएंगे इतने हजार दर्शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget