एक्सप्लोरर

IND vs AUS Day 2 Highlights: अहमदाबाद टेस्ट में 480 के स्कोर पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी, भारत ने भी की शानदार शुरुआत

India vs Australia: अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी जहां 480 के स्कोर पर जाकर सिमटी वहीं दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने भी बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए थे.

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 480 के स्कोर पर जाकर सिमटी जिसमें उस्मान ख्वाजा ने जहां शानदार 180 रनों की पारी खेली वहीं कैमरून ग्रीन के बल्ले से भी 114 रन देखने को मिले. भारतीय टीम की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने इस ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए.

पहले सत्र में ख्वाजा और ग्रीन ने जोड़े तेजी के साथ रन

दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल जब शुरू हुआ तो सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम के गेंदबाजों की तरफ से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा, लेकिन उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन की जोड़ी ने उन्हें विकेट लेने का कोई भी मौका नहीं दिया. दोनों ने मिलकर पहले सत्र का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 347 रनों तक पहुंचा दिया था.

दूसरे सत्र में ग्रीन का आया शतक लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिए 3 विकेट

लंच के बाद जैसे ही दूसरे सत्र का खेल शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा करने में अधिक देरी नहीं लगाई. इसके बाद ग्रीन जब 114 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे तो अश्विन की लेग साइड की तरफ जाती हुई एक गेंद को खेलने के प्रयास में वह अपना कैच विकेटकीपर को थमा बैठे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को 378 के स्कोर पर 5वां झटका लगा जबकि इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एलेक्स कैरी भी बिना खाता खोले ही अश्विन का शिकार बन गए. वहीं 387 के स्कोर पर कंगारू टीम को 7वां झटका मिचेल स्टार्क के रूप में लगा. चायकाल के समय जब खेल रुका तो उस समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बना चुकी थी.

मर्फी और ल्योन ने पहुंचाया 450 के पार, अश्विन ने पूरे किए 6 विकेट

दिन के आखिरी सत्र में सभी को उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेट देंगे और शुरुआत भी कुछ ऐसी ही देखने को मिली जब उस्मान ख्वाजा 180 रन बनाकर पवेलियन लौटे. लेकिन यहां से नैथन ल्योन और टॉड मर्फी के बीच में 9वें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिससे ऑस्ट्रेलिया 450 रनों के स्कोर को पार करने में कामयाब रहा. ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9वां झटका 479 के स्कोर पर लगा जब टॉड मर्फी 41 रनों की पारी खेलने के बाद अश्विन का शिकार बने, वहीं 480 के स्कोर पर कंगारू टीम की पहली पारी सिमट गई.

भारत की तरफ से इस पारी में रविचंद्रन अश्विन ने जहां 6 विकेट अपने नाम किए वहीं मोहम्मद शमी ने 2 जबकि रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए थे. कप्तान रोहित शर्मा 17 जबकि शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने अहमदाबाद टेस्ट में लगाया शतक, तो बेटियों ने यूं किया चीयर, देखें वायरल फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget