एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत के खिलाफ आग उगलता है मैक्सवेल का बल्ला, टी20 में बनाया सबसे ज्यादा छ्क्के और रनों का रिकॉर्ड

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भारत के खिलाफ खूब चलता है. गुवाहाटी में हुए टी20 मैच में शतक लगाकर वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन और छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Glenn Maxwell against India in T20I: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा आग उगलता है. उन्होंने भारत के खिलाफ एक नहीं बल्कि बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं. अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम ग्लेन मैक्सवेल है, और भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी ग्लेन मैक्सवेल ही हैं.

भारत के खिलाफ आग उगलता मैक्सवेल का बल्ला

गुवाहाटी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टी20 मैच खेला गया था. उस मैच में मैक्सवेल ने 48 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे. इस शानदार पारी के बदौलत मैक्सवेल की टीम ऑस्ट्रेलिया ने हारी हुई बाजी को जीत लिया. इसके साथ-साथ मैक्सवेल ने भी बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं, लेकिन अब उनके पीछे ग्लेन मैक्सवेल आ गए हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने गुवाहाटी में खेली शतकीय पारी के बाद भारत के खिलाफ टी20 में 554 रन बना लिए हैं, जो निकोलस पूरन के 592 रन के बाद सबसे ज्यादा है. टी20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाला तीसरा खिलाड़ी भी एक ऑस्ट्रेलियाई ही है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ टी20 में 500 रन बनाए थे.

भारत के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के

बहरहाल, ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में अभी तक कुल 37 छक्के लगाए हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं. भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 35 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी का नाम निकोलस पूरन हैं. वहीं, मैक्सवेल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी तीसरे नंबर पर आ गए हैं. 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर सरबिया के लेसलि डनबर हैं, जिन्होंने बुलगैरिया केे खिलाफ 42 छक्के लगाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 छक्के लगाए हैं, और अब तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम आ गया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 37 छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: टी20 में शतकों के बादशाह रोहित शर्मा के बराबर आए ग्लेन मैक्सेल, भारत के खिलाफ तूफानी सेंचुरी जड़कर जीता मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget