एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मैच टिकट्स के लिए मची भगदड़ पर HCA प्रेसिडेंड अज़हरुद्दीन ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Mohammad Azharuddin: तीसरे टी20 मैच टिकट्स के लिए मची भगदड़ पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दी ने बड़ा बयान दिया है.

IND Vs AUS, 3rd T20:  हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 सितंबर को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मुकाबले (IND vs AUS T20I) की टिकट खरीदने के लिए गुरुवार को खूब हंगामा हुआ था. हैदराबाद के जिमखाना मैदान में टिकट खरीदने के लिए क्रिकेट फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा था. भीड़ और धक्कामुक्की के बीच यहां भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. यहां पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. वहीं अब इस मामले में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बड़ा बयान दिया है.

मेरे पास बेचे गए सभी टिकटों की लिस्ट
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मैच टिकटों में मची भगदड़ के ऊपर बयान देते हुए कहा कि मेरे पास बेचे गए सभी टिकटों की सूची है. सबकुछ रिकॉर्ड किया गया है इसमें छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. जहां तक टिकट की बात है तो लोगों का यह कहना गलत है कि मैच के टिकट ब्लैक बेचे गए हैं. लोग जो कुछ भी कह रहे हैं वह झूठ है.

वही अजहर ने यह भी कहा कि एक मैच का आयोजन कराना आसान काम नहीं होता है. कमरे में बैठकर खाली चर्चा करने से मैच आयोजित नहीं होते. हमने कुछ गलत नहीं किया. हम उन फैंस के साथ हैं जो गुरुवार सुबह हुए उस हादसे में घायल हुए. HCA उन सभी का पूरी तरह से ध्यान रखेगी. मैं टिकटों की बिक्री और उपलब्ध टिकटों की पूरी रिपोर्ट व अन्य जानकारी मंत्री जी को सौंपने जा रहा हूं और वही बताएंगे क्या सही है और क्या गलत.

टिकटों की कालाबाजारी का आरोप
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 सितंबर से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी. हालांकि कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन कोटे की सारी टिकटें बिक गईं. इसके बाद HCA ने एलान किया था कि 22 सितंबर से काउंटर टिकट सेल शुरू की जाएगी. ऑनलाइन के बाद जब फैंस को भीड़ के कारण ऑफलाइन टिकटें भी नहीं मिल सकी तो जिमखाना में ही हंगामा भी होने लगा. क्रिकेट फैंस हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) का विरोध करते भी पाए गए. फैंस का कहना है कि HCA ने टिकट बिक्री में घोटाला किया है और टिकटों की कालाबाजारी हो रही है.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2022: आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेते दिखेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी! लिस्ट में कई बड़े नाम

Duleep Trophy: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक तो श्रेयस के बल्ले से भी निकले रन, रहाणे दूसरी पारी में भी फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget