एक्सप्लोरर

Duleep Trophy: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक तो श्रेयस के बल्ले से भी निकले रन, रहाणे दूसरी पारी में भी फेल

Yashasvi Jaiswal: दलीप ट्रॉफी फाइनल में वेस्ट जोन के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है.

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी में वेस्ट और साउथ जोन के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच के तीसरे दिन वेस्ट जोन ने दूसरी पारी में बढ़त बना ली है. दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने तीन विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. वहीं इस शानदार खेल के बदौलत वेस्ट जोन के पास साउथ जोन के ऊपर 319 रनों की बढ़त हो गई है. वेस्ट जोन के ओर से दूसरी पारी में युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया वह अभी 209 रनों के स्कोर पर नाबाद हैं.

यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक
वेस्ट जोन के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 244 गेंदों पर 23 चौके और तीन छक्कों की मदद से 209 रन पर नाबाबद हैं. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 71 रन की अर्धशतकीय पारी खएली. अय्यर ने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना किया और चार चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि वेस्ट जोन के कप्तान अंजिक्य रहाणे का बल्ला नहीं चल सका और वह 15 रन बनाकर गौतम की गेंद पर आउट हुए. रहाने ने पिछले मैच में दोहरा शतक लगाया था. हालांकि वह फाइनल में बल्ले से धमाल नहीं कर पाए.

319 रनों की हुई बढ़त
वेस्ट जोन के शानदार बल्लेबाजी से मैच में उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. वेस्ट जोन ने साउथ जोन पर तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 319 रनों की बड़ी बढ़त ले ली है. वहीं वेस्ट जोन के ओर से उनके युवा इन फॉर्म ओपनर यशस्वी जायसवाल अभी भी दोहरा शतक लगाकर मैदान पर मौजूद हैं. ऐसे में वेस्ट जोन की पकड़ इस फाइनल मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. आपको बता दें कि वेस्ट जोन ने पहली पारी में 270 रन बनाए थे जिसके जवाब में साउथ जोन ने 327 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: भुवनेश्वर कुमार को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं उनकी वाइफ नुपुर, कहा- लोग आजकल नाकारा...

T20 World Cup 2022: आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेते दिखेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी! लिस्ट में कई बड़े नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget