एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रोहित-विराट की वापसी से इन स्टार्स की छुट्टी तय! तीसरे वनडे में भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

IND Vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव दिख सकते हैं.

India's Predicted Playing XI In Rajkot ODI: राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव तय हैं. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया में नियमित कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव की वापसी होगी. भारत शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुका है. अब तीसरे मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को व्हाइटवॉश करने के इरादे से उतरेगी. वहीं आइए जानते हैं राजकोट वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

नियमित कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग स्लॉट के साथ वापसी करेंगे. वहीं पिछले मैच के ओपनर शुभमन गिल को तीसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा उनके साथी ओपनर रुतुराज गायकवाड़ भी एशियन गेम्स के चलते तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. इसलिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग पर दिख सकते हैं. वहीं विराट कोहली का नंबर तीन पर आना तय है. 

मिडिल ऑर्डर की शुरुआत श्रेयस अय्यर कर सकते हैं. अय्यर का चार नंबर पर खेलना लगभग तय है. फिर पांच नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल आ सकते हैं. वहीं नंबर छह से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो सकती है. पिछले दोनों वनडे में अर्धशतक लगाने वाले सूर्या की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खिलाया जाना लगभग तय है. इसके बाद नंबर सात की पोज़ीशन पर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दिख सकते हैं.

बॉलिंग डिपार्टमेंट की शुरुआत स्पिनर कुलदीप यादव से हो सकती है, जो अश्विन की जगह ले सकते हैं. वहीं तीसरे मुकाबले से शार्दुल ठाकुर को भी आराम दिया जा सकता है. ऐसे मे फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज नज़र आ सकते हैं. सिराज शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

 

ये भी पढ़ें...

Asian Games 2023 Day 4: शूटिंग में भारत की मनु भाकर होंगी एक्शन में, हॉकी टीम पर भी रहेंगी नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget