एक्सप्लोरर

Asian Games 2023 Day 4: शूटिंग में भारत की मनु भाकर होंगी एक्शन में, हॉकी टीम पर भी रहेंगी नज़रें

Asian Games 2023 Day 4 Live: एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत को मनु भाकर से मेडल की उम्मीद है. भारतीय महिला हॉकी टीम भी आज एक्शन में होगी.

घुड़सवारी में 41 साल बाद इतिहास रचने के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के चौथे दिन अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी. भारत अब तक तीन गोल्ड के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है. चौथे दिन भारत की कोशिश टॉप 5 में एंट्री हासिल करने की होगी. बुधवार को एशियन गेम्स में भारत को सबसे ज्यादा उम्मीद शूटिंग टीम के साथ रहने वाली हैं. शूटिंग में बुधवार को भारत की मेन्स और वीमेंस दोनों ही टीमें मैदान में होंगी. 

भारत की स्टार मनु भाकर और ईशा सिंह बुधवार को अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे. इन दोनों से ही भारत को एशियन गेम्स में मेडल जीतने की उम्मीद है. भारतीय वीमेंस शूटिंग टीम 25 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर इवेंट में मेडल पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

फुटबॉल में भी सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम बुधवार को मैदान में होगी. भारत के सामने सऊदी अरब की चुनौती होगी. हालांकि यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होने वाला है. भारत ने एशियन गेम्स में ड्रॉ के साथ आगाज किया. पिछले मुकाबले में भारत की टक्कर म्यानमार के साथ थी. यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा. अब राउंड 16 के मुकाबले में भारत की टक्कर सऊदी अरब के साथ होने जा रही है.

भारत वीमेंस हॉकी टीम भी बुधवार को मैदान में दिखाई देगी. भारत की टक्कर सिंगापुर के साथ है. पुरुष टीम ने मंगलवार को सिंगापुर को 16-1 से मात दी. सविता पूनिया की अगुवाई वाली टीम से भारतीय फैंस को ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी. हॉकी टीम का मुकाबला सुबह 10.15 शुरू होगा.

इसके अलावा बुधवार को भारतीय वुशू खिलाड़ी रोशिबीना देवी मैदान पर उतरेंगी. बॉक्सिंग में शिवा थापा और संजीत रिंग में होंगे. शिवा थापा का मुकाबला दोपहर 1.15 बजे शुरू होगा.

साइकिलिंग: पुरुषों की स्प्रिंट और महिलाओं की कीरिन (पदक राउंड के लिए क्वालीफाइंग, सुबह 7.30 बजे से)

स्क्वैश (पूल स्टेज): महिला टीम बनाम नेपाल (सुबह 7:30 बजे) और बनाम मकाओ (दोपहर 2:00 बजे); पुरुष टीम बनाम कुवैत (सुबह 7.30 बजे) और बनाम पाकिस्तान (शाम 4:30 बजे)

तैराकी (राउंड 1 से फाइनल तक): श्रीहरि नटराज, तनिष मैथ्यू, लाइनेशा, माना पटेल

टेबल टेनिस (शुरुआती दौर): हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा/साथियान ज्ञानसेकरन, मानुष शाह/मानव ठक्कर (दोपहर 1:30 बजे से)

महिला हैंडबॉल: भारत बनाम हांगकांग (शाम 4:30 बजे)

महिला बास्केटबॉल: भारत बनाम इंडोनेशिया (शाम 5:30 बजे)

महिला 3×3 बास्केटबॉल: भारत बनाम चीन (शाम 4:55 बजे)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget