एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd ODI: क्या चेपॉक में दोनों टीमें बदलेंगी अपना प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन? जानें किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज (22 मार्च) चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs AUS 3rd ODI Possible Playing11: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज (22 मार्च) दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में टकराएंगी. चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिन फ्रेंडली होती है, हालांकि इस बार यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी सीम और स्विंग मिलने के भी अनुमान है, ऐसे में दोनों टीमें क्या अपने पिछले मैच की प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव करेगी, यहां जानें...

टीम इंडिया का प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन
टीम इंडिया में बदलाव के आसार न के बराबर है. पिछले मैच में अपने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बुरी हार झेलने के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन अपनी उसी प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन को मैदान में उतार सकता है, जो विशाखापट्टनम में नजर आया था. यानी पांच बल्लेबाज, दो स्पिन और एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर, दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर.

भारतीय टीम में अगर कोई बदलाव हो सकता है तो वह यह है कि कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को आजमाया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को मौका देने के भी कयास लग रहे हैं लेकिन संभवतः टीम इंडिया सूर्या को ही प्लेइंग-11 में बरकरार रख सकती है.

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शामी.

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन
ऑस्ट्रेलिया की टीम में जरूर दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अगर डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल फिट होते हैं तो वह प्लेइंग-11 में नजर आ सकते हैं. ऐसे में मार्नस लाबुशेन को बाहर बैठाया जा सकता है. कप्तान स्टीव स्मिथ अगर चेपॉक की पिच को स्पिन फ्रेंडली ही पाते हैं तो हो सकता है कि वह सीन एबॉट और नॉथन एलिस की जगह एश्टन एगर को मौका दें. ऐसे में कंगारू टीम के पास दो स्पिन ऑलराउंडर, एक स्पिनर, एक तेज गेंदबाज, तीन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर और चार बल्लेबाज का प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन होगा.

ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी, एडम जम्पा, सीन एबॉट/एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 3rd ODI: चेपॉक में खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, यहां टीम इंडिया से बेहतर रहा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget