एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने भारत के पहले क्रिकेटर

India vs Australia: स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में अपने नाम नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे. उन्होंने यह उपलब्धि उस्मान ख्वाजा को आउट कर हासिल की.

Ravindra Jadeja Completes 250 Test Wickets: रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच में नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे. इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे किए. उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट कर हासिल की. इस मैच से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 249 विकेट हासिल किए थे. वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज हैं. जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट और 2500 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज 250 विकेट और 2500 रन बनाने वाले जडेजा पहले क्रिकेटर हैं. वहीं ओवर ऑल रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो वह दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है. उनसे पहले इंग्लैंड के इयान बाथम ने 55 टेस्ट में 250 विकेट और 2500 रन बनाए थे. जडेजा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले आठवें गेंजबाज हैं. उनसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले 619, आर अश्विन 457, कपिल देव 434, हरभजन सिंह 417, ईशांत शर्मा 311, जहीर खान 311 और बिशन सिंह बेदी 266 विकेट लिए हैं। 

रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर

रवींद्र जडेजा ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था. बीते 10 वर्षों से वह टीम इंडिया का नियमित हिस्सा हैं. जडेजा अब तक 61 टेस्ट खेल चुके हैं. दिल्ली में वह अपने करियर का 62वां मुकाबला खेल रहे हैं. टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 2593 रन बनाने के अलावा 250 विकेट झटके हैं. टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन नाबाद है. वहीं बॉलिंग की बात की जाए तो 48 रन देकर 7 विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वहीं दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 58 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना लिए थे.

यह भी पढ़ें:

ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी 306 रन पर सिमटी, टॉम ब्लंडेल ने जड़ा तूफानी शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget