एक्सप्लोरर

ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी 306 रन पर सिमटी, टॉम ब्लंडेल ने जड़ा तूफानी शतक

England vs New Zealand: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 306 रन पर सिमट गई. कीवियों की तरफ से टॉम ब्लंडेल ने आक्रामक बैटिंग करते हुए धुआंधार शतक जड़ा.

Tom Blundell Brilliant Century England vs New Zealand: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच माउंट मौंगानुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बैजबॉल का नजारा दिखा. इंग्लैंड ने पहले दिन धमाकेदार बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 325 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. पहले दिन का जब खेल समाप्त हुआ तो न्यूजीलैंड ने 37 रन पर तीन विकेट खो दिए थे. लेकिन मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को उसके अंदाज में जवाब दिया. कॉन्वे ने जहां दूसरे दिन अर्धशतक लगाया वहीं टॉम ब्लंडेल ने आतिशी बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली इनिंग्स में 306 रन बनाने में सफल रही. कीवी टीम इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 19 रन पीछे रही. 

ब्लंडेल ने जड़ा शानदार शतक

टेस्ट मैच के पहले दिन जब न्यूजीलैंड के 37 रन पर तीन विकेट गिर गए थे तो ऐसा लगा कि कीवी टीम दूसरे दिन जल्द ही आउट हो जाएगी. लेकिन टीम के भरोसमंद बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और टॉम ब्लंडेल ने सभी कयासों पर पानी फेर दिया. कॉन्वे ने 77 रन की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बैटर टॉम ब्लंडेल अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 138 रन बनाए. अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 19 चौके और एक छक्का लगाया. वह डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बैटर हैं. यह उनकी ही बैटिंग का कमाल था जिसके चलते कीवियों ने अपनी पहली पारी में सम्मानजनक स्कोर हासिल किया. 

न्यूजीलैंड ने दिया करारा जवाब

बीते साल बेन स्टोक्स के टेस्ट कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के हेड कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने अपनी खेल रणनीति में बदलाव किया. इंग्लिश टीम टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बैटिंग करने में भरोसा रखती है. पिछले 10-11 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने इसी अंदाज में खेला है. उसकी इस रणनीति को बैजबॉल कहा जाता है. बैजबॉल न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम का निकनेम है. जो मौजूदा समय में इंग्लैंड के कोच हैं. मैकुलम भी अपने क्रिकेटिंग करियर में तेज बैटिंग करने में यकीन रखते थे. माउंट मौंगानुई टेस्ट में बेन स्टोक्स की टीम ने बैजबॉल रणनीति अपनाई. इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट और हैरी ब्रूक्स ने धुआंधार अर्धशतक लगाए. वहीं न्युजीलैंड ने भी इंग्लैंड को उसके अंदाज में जबाव दिया. कीवी टीम की तरफ से टॉम ब्लंडेल ने आतिशी शतक जड़ा. 

यह भी पढ़ेें:

Women's T20 World Cup: विश्व कप में खामोश है भारतीय खिलाड़ियों का बल्ला, इन बैटरों ने बनाए अब तक सबसे ज्यादा रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget