एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा दूसरा टी20, जानें भारत का यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टीम इंडिया यहां चौथी बार टी20 खेलेगी.

India vs Australia 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत दर्ज करके 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत का तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने अभी तक यहां कुल 3 टी20 मैच खेले हैं. अब वह चौथे मुकाबले के लिए रविवार को मैदान पर उतरेगी.

भारत ने तिरुवनंतपुरम में अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार का सामना किया है. भारत ने इस मैदान पर पहला टी20 मैच नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसे 6 रनों से जीता था. वहीं दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था. टीम इंडिया ने यहां आखिरी टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला और 8 विकेट से जीता. यह मैच सितंबर 2022 में खेला गया था.

अहम बात यह है कि इस मैदान पर शिवम दुबे भारत के लिए अर्धशतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने भी हाफ सेंचुरी लगाई है. सूर्या ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए थे. शिवम ने 30 गेंदों में 54 रन बनाए थे. यहां केएल राहुल और विराट कोहली भी टी20 मैच खेल चुके हैं. सूर्या एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए इसी मैदान पर दम दिखाने उतरेंगे.

गौरतलब है कि विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद दोनों ही टीमें पहली एक-दूसरे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं. भारत ने इस सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 80 रनों की पारी खेली थी. वहीं ईशान किशन ने 58 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : Watch: पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आज़म के सामने क्यों उड़ाए गए पैसे? वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget