एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, इसलिए चुकाई है भारी कीमत

IND Vs AUS: टीम इंडिया को पहले मैच में 66 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर आई है.

करीब 8 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज अच्छा नहीं रहा है. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 66 रन से हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

मैच रेफरी डेविड बून ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को तय समय से एक ओवर का ज्यादा समय लेने के चलते जुर्माना लगाया. आईसीसी ने एक बयान में कहा, "आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के उल्लंघन के कारण खिलाड़ियों पर प्रति ओवर उनकी मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है."

बयान में कहा गया है, "कोहली ने अपनी गलती मानी और सजा भी कबूल की जिसके चलते आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर रॉड टकर और सैम मोगाज्स्की के अलावा टीवी अंपायर पॉल राइफेल और चौथे अंपायर जेरार्ड अबूड ने भारतीय टीम पर यह आरोप लगाए थे."

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को खेला गया पहला वनडे तय समय से ज्यादा चला. यह मैच स्थानीय समय अनुसार रात 10:15 बजे खत्म हो जाना चाहिए था लेकिन मैच खत्म हुआ 11:10 बजे.

बता दें कि टीम इंडिया के लिए तीन मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा वनडे जीतना बहुत जरूरी हो गया है. रविवार को टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. पहले मैच में गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली टीम में बदलाव कर सकते हैं.

IND vs AUS Second ODI: मुश्किल में फिर फंसेगी टीम इंडिया, सिडनी में नहीं चलता है विराट कोहली का बल्ला, देखें आंकड़ें

Explainer: ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित शर्मा पर गहराया विवाद, आखिर क्यों हैं इस सीरीज से दूर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget