एक्सप्लोरर

IND vs AUS: क्या तीन स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया? जानें प्लेइंग इलेवन का समीकरण

Nagpur Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के तीन स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतरने की उम्मीद है.

India vs Australia 1st Test Probable Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 9 फरवरी से शुरू हो रहा है. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है. यहां की पिच हमेशा से स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद देती रही है. यहां पहले ही दिन से स्पिनर्स को थोड़ी-थोड़ी मदद मिलने लगती है, तीसरे-चौथे दिन से तो स्पिनर्स का सामना करना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में कितने स्पिनर शामिल करती है और किस-किस स्पिनर को जगह मिलती है, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा.

नागपुर टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड में चार स्पिनर हैं. इनमें से दो का खेलना तो लगभग तय है. लेकिन विकेट के हालात देखकर इस पर टीम इंडिया तीन स्पिनर भी उतार सकती है. भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसकी स्क्वाड में शामिल चार में से तीन स्पिनर बल्ले से भी जोरदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. ऐसे में अगर वह इन स्पिन ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में शामिल करती है तो उसे बल्लेबाजी में काफी गहराई मिल सकती है.

आर अश्विन टेस्ट में जड़ चुके हैं 5 शतक
भारतीय टीम इस मुकाबले में 6 बल्लेबाजों के साथ उतरेगी. अगर इनके साथ वह दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिन ऑलराउंडर उतारती है तो उसके पास 9वें क्रम तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी होंगे. आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हुए पिछले टेस्ट में उन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.

जडेजा, अक्षर और कुलदीप के भी आंकड़े लाजवाब 
रवीन्द्र जडेजा भी गेंद और बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करते रहे हैं. टेस्ट में 242 विकटों के साथ-साथ वह तीन शतक भी जमा चुके हैं. उन्होंने कई मौकों पर भारत के लिए निर्णायक भूमिका निभाई है. वहीं, अक्षर पटेल ने अब तक केवल 8 ही टेस्ट खेले हैं, लेकिन उन्होंने 14.29 के लाजवाब औसत से 47 विकेट चटकाए हैं. अक्षर निचले क्रम में भारत के लिए बतौर बल्लेबाज भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. यहां टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव का भी विकल्प है, जो फिलहाल लाजवाब फॉर्म में हैं और टीम इंडिया को वैरायटी दे सकते हैं. कुलदीप यादव ने भारत को विदेशों में कुछ एतिहासिक जीतों में अहम किरदार निभाया है.

अश्विन और अक्षर का खेलना तय!
भारत के लिए इन चार में से किन्हीं दो या तीन गेंदबाजों को चुनना मुश्किल काम होगा. वैसे, हालिया फॉर्म को देखें तो आर अश्विन और अक्षर पटेल का खेलना तय नजर आ रहा है. जडेजा लंबे समय से बाहर चल रहे हैं, ऐसे में उनको प्लेइंग-11 में चुनना थोड़ा रिस्की साबित हो सकता है. वहीं, अगर भारतीय टीम तीसरे स्पिनर को खिलाना चाहती है तो वह कुलदीप यादव को तरजीह दे सकती है.

वैसे, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस बार नागपुर की पिच केवल स्पिनर्स को ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों को भी मदद दे सकती है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ तीन तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल कर सकती है.

यह भी पढ़ें...

Test Cricket History: 146 साल पहले हुई थी टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत, जानिए उसके 25 साल तक किन खिलाड़ियों का रहा दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget